सोनम कपूर की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, ये अभिनेत्री नहीं करेगी शिरकत!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2018 10:49 AM2018-04-24T10:49:17+5:302018-04-24T10:50:31+5:30
सोनम अगले माह 7 मई तक बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी।
मुंबई, 24 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द शादी करने वाली हैं। सिनेजगत के गलियारों से खबर आ रही है कि सोनम अगले माह 7 मई तक बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। ऐसे में शादी के पहले इस फंक्शन में शरीक होने वालों की लिस्ट भी सामने आ गई है।
कौन हैं सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा, जानें बिजनेस से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में
इसी बीच खबर ये है कि दीपिका पादुकोण सोनम की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। कहा जा रहा है सोनम की शादी नें दीपिका व्यस्तता के कारण हिस्सा नहीं बन पाएंगी। दीपिका सोनम की शादी के समय कुछ समारोह में हिस्सा लेने विदेश जा रही हैं जिस वजह से वो सोनम की शादी का हिस्सा नहीं होंगी।
दीपिका यूएस और फ्रांस के दौरे पर मई के पहले सप्ताह में जा रही हैं। जिस वजह से वो शादी में भाग नहीं ले सकेंगी। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर कॉफी विद करण सीजन 3 में शरीक हुई थीं।
फिल्मी है सोनम कपूर-आनंद आहूजा की प्रेम कहानी, जानें कैसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत
शादी की गेस्ट लिस्ट
सोनम कपूर ने अपनी गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अनिल कपूर की लिस्ट का हिस्सा भी हैं। सोनम की लिस्ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शामिल हैं।