तो क्या ये डिजाइनर देंगे सोनम कपूर को परफेक्ट ब्राइडल लुक?

By गुलनीत कौर | Published: May 3, 2018 01:48 PM2018-05-03T13:48:17+5:302018-05-03T13:48:17+5:30

अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय तक, इन डिजाइनर ने किया था खूबसूरत बालाओं की वेडिंग ड्रेस को डिजाइन।

Sonam kapoor wedding dress designed by Abu and Sandeep, bollywood actress and their gorgeous marriage attire | तो क्या ये डिजाइनर देंगे सोनम कपूर को परफेक्ट ब्राइडल लुक?

तो क्या ये डिजाइनर देंगे सोनम कपूर को परफेक्ट ब्राइडल लुक?

सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनद आहूजा की शादी को लेकर एक-एक करके कई खबरें सामने आ रही हैं। अब बताया जा रहा है कि 8 मई को होने वाली शादी के लिए सोनम अबू जानी और संदीप खोसला से अपनी शादी की सभी ड्रेस डिजाइन करवा सकती हैं। सोनम की ओर से इस बात की कोई पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है लेकिन उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम की सभी ड्रेस इन्हीं दो डिजाइनर ने तैयार की थीं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी की बात करें तो फिलहाल डिजाइनर सब्यसाची और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ही ट्रेंड में हैं। लेकिन सोनम कपूर अपनी शादी में ट्रेंड से हटकर अपने पसंदीदा डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहन सकती हैं। मीडिया से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने यह बयान दिया है कि वे अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची के ऑउटफिट पहनना पसंद करेंगी। खैर अभी तक फेमस बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में क्या पहना और किस डिजाइनर से ड्रेस डिजाइन करवाई, आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर: 

अनुष्का शर्मा

'विरुष्का' साल 2017 की सबसे फेमस शादी रही है। अपनी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था। सगाई में उन्होंने डार्क मैरून साड़ी पहनी थी। अनुष्का की जूलरी भी डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई ही थी।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 चीजें

ऐश्वर्य राय

मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की 'मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन' ऐश्वर्य राय ने अपनी शादी में डिजाइनर नीता लूला द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में गोल्ड का बॉर्डर था और इसपर स्वारोव्स्की क्रिस्टल का काम भी किया गया था। 

करीना कपूर खान

शादी की रस्मों से लेकर करीना और सैफ के कपड़ों तक, हर बात उनकी शादी के दौरान बड़ी सुर्खियों में रही। शाही ठाठ-बात से हुई इस शादी में पटौदी खानदान के नवाब सैफ की होने वाली बेगम ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थीं। शादी में करीना ने हुआ डार्क मैरून रंग का 50 लाख का लहंगा पहना था। इस लहंगे में गोल्ड और डायमंड का काम किया गया था।

यह भी पढ़ें: उनसे शादी करने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये 5 बातें, तभी करें फैसला

बिपाशा बसु

बॉलीवुड के हॉट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी यंग जनरेशन में काफी फेमस हुई। यह एक बंगाली वेडिंग थी जिसमें बिपाशा बसु ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया रेड लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत 4 लाख थी। 

जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने महाराष्ट्र स्टाइल में शादी की थी। अपनी शादी में जेनेलिया ने डिजाइनर नीता लूला द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। यह साड़ी 17 लाख की थी।

यह भी पढ़ें: अरेंज्ड मैरिज में कभी अपने पार्टनर से इन 5 बातों की उम्मीद ना रखें

शिल्पा शेट्टी

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी एक ग्रैंड वेडिंग बन गई थी। शादी में शिल्पा ने जो साड़ी पहनी थी, वो डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई थी। इस साड़ी में 8 हजार स्वारोव्स्की क्रिस्टल लगे थे। साड़ी की कीमत 50 लाख बतायी गई। राज कुंद्रा ने शादी में शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। 

Web Title: Sonam kapoor wedding dress designed by Abu and Sandeep, bollywood actress and their gorgeous marriage attire

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे