लाइव न्यूज़ :

पीपीई किट जुटाने के लिए अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आईं आगे, कर रही हैं यह नेक काम

By भाषा | Updated: May 8, 2020 17:17 IST

कोरोना वायरस जैसी मुश्किल स्थिति में जो व्यक्ति 25-100 के बीच किट का योगदान करेंगे, सोनाक्षी फेसबुक पर उन्हें निजी तौर पर मैसेज कर उनका शुक्रिया अदा करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रशंसकों से स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए सामने आने की अपील की।सोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए मनीष मुंद्रा के ‘दृश्यम् फिल्म्स‘, फोटोग्राफर एवं निर्माता अतुल कसबेकर और ‘ट्रिंग’ के साथ हाथ मिलाया।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भारत में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराने के लिए धन जुटाने के लक्ष्य से फिल्मी सितारों के मंच ‘ट्रिंग’ का साथ देने की शुक्रवार को घोषणा की। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए मनीष मुंद्रा के ‘दृश्यम् फिल्म्स‘, फोटोग्राफर एवं निर्माता अतुल कसबेकर और ‘ट्रिंग’ के साथ हाथ मिलाया। 

बयान में 32 वर्षीय अदाकारा ने अपने प्रशंसकों से स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए सामने आने की अपील की। सोनाक्षी ने कहा, ‘‘ हमारे डॉक्टर, नर्स और सभी चिकित्सा कर्मी हमारी जान बचाने और सभी मरीजों की देखभाल करने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि दूसरों की जिदंगी बचाने के लिए अपनी जिदंगी खतरे में डालने से अधिक महान कोई काम है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, अस्पतालों में पीपीई किट की कमी है, जिस कारण चिकित्सा कर्मियों की जिंदगी खतरे में है। इस अभियान के जरिए, मैं अपने सभी प्रशंसकों से आगे आने और पीपीई किट दान करने का अनुरोध करती हूं जो सीधे अस्पतालों में जरूरतमंदों के पास पहुंचेगी। जो व्यक्ति 25-100 के बीच किट का योगदान करेंगे, सोनाक्षी फेसबुक पर उन्हें निजी तौर पर मैसेज कर उनका शुक्रिया अदा करेंगी। 

यह समय की मांग है और मैं उम्मीद करती हूं कि हम सभी एक साथ आकर इस युद्ध को लड़ सकते हैं।’’ ‘ट्रिंग’ के जरिए दान करने वाले हर व्यक्ति को सोनाक्षी निजी तौर पर संदेश भेजेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच