बॉलीवुड सिंगर ने कार्तिक आर्यन पर गलत खबर फैलाने का लगाया गंभीर आरोप, कहा-बड़े दुख की बात है कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2020 11:27 AM2020-04-24T11:27:43+5:302020-04-24T11:27:43+5:30

सिंगर सोना महापात्रा नेकार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया है कि अपने प्रचार के लिए कार्तिक उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। 

sona mohapatra accuses kartik aaryan of planting negative storiesसिंगर सोना महापात्रा नेकार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया है कि अपने प्रचार के लिए कार्तिक उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं।  | बॉलीवुड सिंगर ने कार्तिक आर्यन पर गलत खबर फैलाने का लगाया गंभीर आरोप, कहा-बड़े दुख की बात है कि...

फाइल फोटो

Highlightsसिंगर सोना महापात्रा अपने बेवाक बोल के लिए जानी जाती हैंसोना अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गई हैं

सिंगर सोना महापात्रा अपने बेवाक बोल के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर से सोना अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस पर सोना ने कार्तिक आर्यन पर निशाना साधा है। हाल ही में कार्तिक ने अपनी बहन के साथ की वीडियो शेयर किया था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब इस पर सोना महापात्रा ने टिप्पणी दी है। सिंगर सोना महापात्रा नेकार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया है कि अपने प्रचार के लिए कार्तिक उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। 

सोना मोहपात्रा ने कार्तिक आर्यन पर ये आरोप ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए लगाया है। सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बड़े दुख की बात है कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप कैसे अपने पीआर के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। कैसे आपके बेवकूफ डायलॉग वाले वीडियो पर 'सभी' 'सोशल मीडिया यूजर' मुझे 'भला-बुरा' बोल रहे हैं। मुझे लगा आपको अपनी मूर्खता का एहसास हो गया होगा।' 

सोना मोहपात्रा ने अपने एक ट्वीट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'और भूखे कार्तिक आर्यन के पीआर, उनकी बहन ने जब उन्हें थप्पड़ मारा तो उसे आप सही नहीं ठहारा पाये। यह भारत है। क्या आंकड़े दिखाते हैं? यहां कितनी महिलाएं घर में पुरुषों को पिटती हैं? विपरीत लिंग? हिंसा की और अधिक उकसाने की संभावना है?' कार्तिक आर्यन को लेकर सोना मोहपात्रा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 

 हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Video) अपनी बहन कृतिका तिवारी की चोटी खींचते नजर आ रहे थे। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर लोग उन्हें घरेलू हिंसा करने के लिए खूब फटकार लगा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो खाना खा रहे होते हैं, लेकिन उन्हें वह खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ऐसे में वह अपनी बहन की चोटी खिंचकर उसे घुमाते हैं, जिसके बाद उनकी बहन पूरे घर में घूमती है और फिर उनकी बहन बालकनी से नीचे गिर जाती है और एक्टर के हाथ में केवल बेलन बचता है। एक्टर के इस वीडियो पर फैन्स खूब नाराजगी जता रहे हैं।
 

Web Title: sona mohapatra accuses kartik aaryan of planting negative storiesसिंगर सोना महापात्रा नेकार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया है कि अपने प्रचार के लिए कार्तिक उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। 

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे