लाइव न्यूज़ :

Snake Venom Case: एल्विश यादव के बाद सिंगर फाजिलपुरिया पर कसा पुलिस का शिकंजा, नोएडा पुलिस की कार्रवाई की बड़ी तैयारी!

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2024 12:25 IST

बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद, नोएडा पुलिस सांप के जहर मामले में गायक फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है।

Open in App

Snake Venom Case:बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रेव पार्टी में सांप का जहर पहुंचाने के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, जांच कर रही पुलिस अब केस को आहगे बढ़ाते हुए सिंगर फाजिलपुरिया के गले तक पहुंच गई है। केस के नए अपडेट के अनुसार, पुलिस सांप के जहर तस्करी मामले में नोएडा पुलिस जल्द ही इसी मामले में गायक फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है।

इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, पूछताछ में एल्विश ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया है। एल्विश ने यह भी कबूल किया कि उसने फाजिलपुरिया की पार्टी में सांप का वीडियो बनाया था। एल्विश और फाजिलपुरिया का सांप के साथ वीडियो फिलहाल नोएडा पुलिस के रडार पर है। पुलिस फाजिलपुरिया और सपेरे राहुल के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उनसे परिचित था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी एफआईआर में यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।

छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। इस मामले के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश से पूछताछ की और जांच के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एल्विश पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है. 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

टॅग्स :एल्विश यादवNoida Policeयू ट्यूबबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?