लाइव न्यूज़ :

गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े मामले में SIT ने अभिनेता अक्षय कुमार समेत 3 को भेजा गया सम्मन

By भाषा | Updated: November 12, 2018 04:01 IST

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल और अभिनेता अक्षय कुमार को सम्मन भेजा है।

Open in App

पंजाब के बहबल कलां में बेअदबी के मुद्दे पर पुलिस की गोलीबारी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल और अभिनेता अक्षय कुमार को सम्मन भेजा है।

प्रकाश को 16 नवंबर को पंजाब पुलिस की एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है जबकि सुखबीर को 19 नवंबर तथा अक्षय को 21 नवंबर को अमृतसर में सर्किट हाउस में पेश होने के लिए कहा गया है।

यहां जारी हुई एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एसआईटी सदस्य और आईजी रैंक के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अलग-अलग सम्मन आदेश जारी किए हैं।

एसआईटी राज्य में बेअदबी की कई घटनाओं के बाद 2015 में फरीदकोट में कोटकपूरा और बहबल कलां में गोलीबारी की घटनाओं की जांच कर रही है। बहबल कलां में पुलिस गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे।

चंडीगढ़ में जारी हुई एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एसआईटी सदस्य और आईजी रैंक के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अलग-अलग सम्मन आदेश जारी किए हैंथे।   मोगा जिले के बहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। पुलिस ने फरीदकोट जिले के कोटकापुरा में प्रदर्शनकारियों पर भी गोलीबारी की।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया