लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन्स को अभी और करना होगा इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी 'योद्धा'

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 17:21 IST

यह फिल्म पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में देंगे दस्तक फैन्स सिद्धार्थ की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंसिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' इसी साल रिलीज होने वाली है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फैन्स 'योद्धा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म के निर्माताओं ने एक बार फिर से 'योद्धा' की रिलीज डेट को टाल दिया है।

यह फिल्म पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। सागर आमरे और पुष्कर ओझा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। 

अब कब दस्तक देगी 'योद्धा'

गौरतलब है योद्धा के निर्माताओं द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ स्टारर फिल्म अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

इस संबंध में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन भी दिया है। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। यह दूसरी बार है जब योद्धा की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।

इससे पहले फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी। उसके बाद निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाकर जुलाई 2023 कर दिया और अब इसे 15 सितंबर, 2023 को दर्शकों के बीच रिलीज करने की तैयारी है। 

मालूम हो कि सिद्धार्थ स्टारर फिल्म 'योद्धा' की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के साथ सागर आमरे और पुष्कर ओझा डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। 

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?