लाइव न्यूज़ :

'रंग दे बसंती' के एक्टर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज, खिलाड़ी कुमार के फैंस ने किया ट्रॉल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2019 20:18 IST

रंग दे बसंती फेम अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में बीजेपी को ट्विटर पर नसीहत भी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'डियर बीजेपी, आपके पास पावर है। देश को सशक्त बनाएं। लोगों की निजी जिंदगी से दूर रहें। देश में ये हिंदू का जप करना बंद करें। हम इससे बेहतर हैं।' सिद्धार्थ सिर्फ यहीं नहीं रुके।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा लिए गए  इंटरव्यू पर तमिल अभिनेता सिद्धार्थ ने तंज किया है। तमिल अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा है, 'अक्षय कुमार को एक खलनायक तौर पर बहुत कम आंका जाता है।' ट्वीट के साथ सिद्धार्थ ने हैशटैग अक्षय कुमार भी इस्तेमाल किया था। हालांकि ट्वीट में उन्होंने कहीं भी पीएम मोदी का नाम नहीं लिखा था। 

रंग दे बसंती अभिनेता सिद्धार्थ हालांकि अक्षय कुमार को लेकर ट्वीट करने के बाद ट्रॉल भी हुए। अक्षय कुमार के फैन्स ने कमेंट करके सिद्धार्थ की आलोचना की है। इस ट्वीट पर अब तक  (खबर लिखे जाने तक)  1.9 हजार रिट्वीट और 11.4 हजार लाइक्स आ चुके हैं।

रंग दे बसंती अभिनेता सिद्धार्थ अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म के ट्रेलर पर भी कटाक्ष किया था। 

सिद्धार्थ ने ट्वीट कर लिखा था, इस ट्रेलर को देखकर यादा आया कि कैसे पीएम मोदी ने ब्रिटिश साम्राज्य को मिटाकर भारत को अपनी स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने इसके साथ हैशटैग #IStandWithModi लगाया था। 

सिद्धार्थ ने हाल ही में बीजेपी को ट्विटर पर नसीहत भी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'डियर बीजेपी, आपके पास पावर है। देश को सशक्त बनाएं। लोगों की निजी जिंदगी से दूर रहें। देश में ये हिंदू का जप करना बंद करें। हम इससे बेहतर हैं।' सिद्धार्थ सिर्फ यहीं नहीं रुके।

टॅग्स :अक्षय कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?