Bigg Boss 13: इंतजार खत्म- कोएना मित्रा से लेकर छोटे पर्दे की बहुओं तक, इन सितारों की होगी बिग बॉस में एंट्री, देंखे कंफर्म लिस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 29, 2019 07:09 PM2019-09-29T19:09:33+5:302019-09-29T19:09:33+5:30
आज से टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन की शुरुआत हो रही है।आगे देखिए बिग बॉस 13 के सभी प्रतिभागियों की कंफर्म लिस्ट
छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का आगाज रात 9 बजे से होने जा रहा है। शो को हमेशा की तरह से सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस बार शो में कोई कामन्स दिखाई नहीं देगा यानि साफ है कि शो में केवल सितारों का जमावड़ा लगने वाला है।
इस बार कई अहम सितारों के जाने की बारें की जा रही हैं। इस बार बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, कोएना मित्रा जैसे कलाकार शो का हिस्सा बनने वाले हैं। आए जानते हैं बिग बॉस के कंफर्म प्रतियोगियों की लिस्ट-
1-स्टार प्लस के फेमस शो साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देबोलीना भट्टाचार्या भी इस बार बिग बॉस के घर में हॉटनेस का तड़का पेश करेंगी।
2-कोएना मित्रा काफी समय से पर्दे से गायब हैं। ऐसे में अब वह काफी समय बार शो के जरिए फैंस से रुबरु होगीं। उम्मीद है वह फैंस को जमकर मनोरंजित करेंगी। कोएना 'मुसाफिर', 'अपना सपना मनी मनी', 'अनामिका' जैसे फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
3-छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी इस शो में नज़र आएंगी। रश्मि इन दिनों अभिनेता अरहान खान को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है वह शो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही आएंगी।
4-बालिका वधू से फेम सिद्धार्थ शुक्ला भी इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रहे हैं।बिग बॉस से पहले सिद्धार्थ कलर्स टीवी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले चुके हैं।
5- मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी नजर आएंगी। आरती कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह एक फेमस एक्ट्रेस हैं।
6-टीवी अभिनेत्री दिलजीत कौर भी बिग बॉस 13 में दिखेंगी। उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए टीवी शो गुड्डन को बीच में ही छोड़ दिया है।
7-अनु मलिक के छोटे भाई अबू मलिक को इस बार शो का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह पेशे से एक लेखक हैं।
8-माहिरा शर्मा को 'नागिन 3' के लिए जाना जाता है, इस शो में उन्होंने एक चुड़ैल की भूमिका निभाई थी। वह भी इस बार बिग बॉस में जल्वे बिखेरती नजर आने वाली हैं।
9-पंजाबी मॉडल, अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल भी बिग बॉस 13 में तड़का लगाने वाली हैं। शहनाज के तौर बिग बॉस के इस सीज़न में एक सिंगर नजर आएंगी।
10-स्प्लिट्सविला 5 का हिस्सा रह चुके अभिनेता पारस छावड़ा इस बार बिग बॉस के 13वें सीजन में हिस्सा ले रहे हैं।पारस को नागिन 3 में भी देखा जा चुका है।
11-टीवी एंकर शेफाली बग्गा भी इस शो का हिस्सा बन रही हैं। शेफाली दिल्ली की रहने वाली हैं। पिछले तीन सालों से शेफाली तेज न्यूज़ चैनल के साथ काम कर रही हैं।