लाइव न्यूज़ :

Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: नहीं चला 'धड़क 2' का जादू, कमाई के रफ्तार में पीछे; जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 14:41 IST

Dhadak 2 Box Office Collection Day 4:सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Open in App

Dhadak 2 Box Office Collection Day 4:  सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘धड़क 2’ ने रिलीज़ के पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 14.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म दो ऐसे प्रेमियों—नीलेश और विधि—की कहानी है, जो अलग-अलग जातीय पृष्ठभूमि से आते हैं और सामाजिक बंधनों से जूझते हैं। फिल्म का निर्देशन शाज़िया इक़बाल ने किया है।

फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ‘धड़क 2’ का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘एक्स’ पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के साथ एक पोस्ट साझा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर और दिनवार कमाई का विवरण भी शामिल था। फिल्म ने पहले दिन 4.31 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.78 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.04 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 14.13 करोड़ रुपये रही। पोस्ट में लिखा गया है, ‘‘प्यार का खुमार है और हर कोई इसे अपनी धड़कन में महसूस कर रहा है। अभी टिकट बुक करें। धड़क 2 अब सिनेमाघरों में।’’

यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई ‘धड़क’ का सीक्वल है, जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था।

‘धड़क 2’ को पहले नवंबर 2024 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से संबंधित अड़चनों के चलते कई बार टालना पड़ा। इन अड़चनों को हाल ही में आवश्यक कटौती और बदलाव के बाद दूर किया गया।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?