सुशांत की बहन ने इंस्पिरेशन से भरा दिवंगत एक्टर का वीडियो किया शेयर, फैंस की आंखे हुईं नम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 14, 2020 12:13 PM2020-10-14T12:13:02+5:302020-10-14T12:13:02+5:30

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 4 महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है

shweta-shares-an-inspiring-video-of-the-late-actor | सुशांत की बहन ने इंस्पिरेशन से भरा दिवंगत एक्टर का वीडियो किया शेयर, फैंस की आंखे हुईं नम

सुशांत की बहन ने इंस्पिरेशन से भरा दिवंगत एक्टर का वीडियो किया शेयर, फैंस की आंखे हुईं नम

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत कड़ी मेहनत करते हुए दिखा दे रहे हैंवीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने उन्हें अमर बताया है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज चार महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। 

फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सुशांत के लिए न्याय की मांग उठा रही हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर कई तरह के मूवमेंट चला रही हैं। अब श्वेता ने सुशांत के लिए पीएम के लिए मन की बात का कैंपेन चलाया है।. उन्होंने इस मूवमेंट में हिस्सा लेने के लिए डायरेक्टरी भी जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए जारी की है। इतना ही नहीं सुशांत ने अपने भाई को याद करते हुए एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सुशांत कड़ी मेहनत  करते नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह एक बड़ी सी झील के किनारे हैं, इसके बाद पहाड़ों के बीच, समुद्र किनारे और सड़कों पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।एक्टर साइक्लिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। समुद्र किनारे वह स्किपिंग और हार्ड वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज है और इसके साथ ही एक हार्डकोर म्यूजिक है।

इस खास वीडियो को देखकर सुशांत का चाहने वाला हर एक फैंस काफी इमोशनल हो गया है। इस वीडियो को सुशांत के फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह कमेंट करके एक्टर को याद कर रहे हैं।


हाल ही में एक्टर के निधन के बाद से ही लगातार  सोशल मीडिया में  परिवार और फैंस की ओर से सच जानने के लिए  मुहिम चलाई जा रही है। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नई मुहिम का एलान किया है, जो 14 अक्टूबर को दिनभर चलाई जाएगी। इस ख़ास मुहिम के तहत सुशांत के फैंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने संदेश भेजकर मन की बात कहेंगे।

Web Title: shweta-shares-an-inspiring-video-of-the-late-actor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे