अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और मलयालम जैसी अनेक भाषाओं में गाने गाए हैं। श्रेया की पढ़ाई मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से हुई।श्रेया घोषाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एसआईईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं श्रेया के जीवन की कुछ खास बातें-
-संगीत का ज्ञान बचपन में उन्होंने अपनी मां से लिया था। श्रेया बचपन में जहां रहती थीं, वहां ज्यादातर इंजीनियर और साइंटिस्ट रहते थे, ऐसे में वहां संगीत का माहौल नहीं था। फिर भी उनके माता-पिता ने उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया था।
- उन्होंने अपने संगीत के सफर की शुरुआत 1996 में की थी। इस साल उन्होंने जी टीवी के शो 'सा रे गा मा' में बतौर एक बाल कलाकार भाग लिया और शो को जीता था। महज 12 साल की छोटी उम्र में श्रेया ने अपने हुनर को सभी के सामने रखा था। उस समय 'सा रे गा मा' को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी वे जज किया था जिसका लाभ उन्हें आगे मिला।
- श्रेया बॉलीवुड की ऐसी सिंगर हैं जो जो हर तरह के गाने को बखूबी गाती हैं। इतना ही नहीं श्रेया छूटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं, जिनमे इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ़ इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं।
-श्रेया घोषाल को फिल्म देवदास के गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उनको आर. डी. वर्मन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
-श्रेया के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। श्रेया ने 4 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, साथ ही 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए हैं।