लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स सेवन के आरोप में गिरफ्तार श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली जमानत, 4 अन्य लोगों को भी छोड़ा गया

By अनिल शर्मा | Updated: June 14, 2022 08:32 IST

रेव पार्टी में करीब 35 लोग मौजूद थे और सिद्धांत कपूर को भी पार्टी में बुलाया गया था। सभी की मेडिकल जांच करायी गयी। उनमें से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई समेत पांच लोगों के मादक पदार्थ लेने की पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धांत कपूर को बेंगलुरु के एक होटल में चल रहे रेव पार्टी से हिरासत में लिया गया था अभिनेता की मेडिकल रिपोर्ट में उनके ड्रग्स के सेवन की पुष्टि हुई थी

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिद्धांत को बेंगलुरु शहर के एक होटल में रेव पार्टी के दौरान मादक पदार्थ लेने के आरोप में चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता की मेडिकल रिपोर्ट में उनके ड्रग्स के सेवन की पुष्टि हुई थी।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए अन्य चार लोगों को भी थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमा शंकर गुल्ड ने कहा कि सिद्धांत कपूर और चार अन्य को पुलिस के सामने पेश होना होगा। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने रविवार रात बेंगलुरु में एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया था।

बेंगलुरु सिटी पुलिस के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा, "सिद्धांत कपूर की मेडिकल जांच में उनके ड्रग्स सेवन की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड स्थित एक होटल में छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सिद्धांत की गिरफ्तारी को लेकर जब शक्ति कपूर से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि ऐसा नहीं हो सकता।

सिद्धांत की गिरफ्तार के बाद डीसीपी गुलेद ने सोमवार कहा था, "कल रात हमें जानकारी मिली कि एक पार्टी चल रही है और उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। हमने छापेमारी की और 35 लोगों को हिरासत में लिया। हमें उनके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला, लेकिन एमडीएमए और गांजा पास में पड़ा हुआ मिला। हम सीसीटीवी की जांच करेंगे।" 

डीसीपी ने बताया कि इस बाबत होटल को भी नोटिस दिया गया है। उन्हें जवाब देना होगा। डीसीपी ने कहा कि बेंगलुरु शहर की पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है और यह इसका हिस्सा था। इससे पहले महीने में, हमने एक छापेमारी की थी, जहां 34 लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया था। 

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘अगली’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे हैं।  पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के दुरुपयोग का खुलासा किया था। उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरशक्ति कपूरबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?