लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस - वो 7 बातें जो सुसाइड पर खड़ा करती हैं बहुत बड़ा सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2020 09:57 IST

सुशांत के पिता के द्वारा करवाई गई एफआईआर के बाद से सुशांत की सुसाइड पर भी लोग अब पूरी तरह से सीबीआई जांच ही चाहते हैं।लेकिन महाराष्ट्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है।सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले  की जांच कर रही है और 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। परिवार की तरफ से आरोप लगाया गया है कि मुंबई पुिस सबूत मिटा रही है और आरोपियों  को बचा रही है।

वहीं सुशांत के पिता के द्वारा करवाई गई एफआईआर के बाद से  सुशांत की सुसाइड पर भी लोग अब पूरी तरह से सीबीआई जांच ही चाहते हैं।लेकिन महाराष्ट्र सरकार इसके पक्ष में नहीं  है। ऐसे में पूरे मामले में मुंबई पुलिस के रोल पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं और रिपब्लिक टीवी ने कुछ इस केस में कुछ बड़े सवाल एकदम साफ खड़े किए हैं -

-सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त महेश को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, ये भी एक बड़ सवाल है

-सबसे अहम सवाल जो कई बार किया जा चुका है वो है बेड से सीलिंग की दूरी जो कि सुशांत की हाइट से केवल एक इंच ज़्यादा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि बेड और सीलिंग की ऊंचाई और सुशांत की हाईट में भले ही ज़्यादा अंतर नहीं था लेकिन पंखा बीचों बीच नहीं था। सुशांत फंदा बनाकर बेड के किनारे झूल गए। लेकिन इस बात पर फिलहाल किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा है।

-मुंबई पुलिस ने जब 8 घंटे रिया से पूछताछ की थो को भी कहीं15 करोड़  रुपये की बात सामने क्यों नहीं आई थी।

-वहीं,  सुशांत के गले पर मिले निशाना कई तरह के गंभीर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ने 15 मिनट में ही इसको सुसाइड केस बता दिया

-हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ है जो सुशांत के कमरे में पुलिस के पहुंचने के बाद का है। इस वीडियो में सुशांत का शरीर बेड पर चादर से ढंका हुआ है और पुलिस ये कहते हुए दिख रही है कि अगर ये वीडियो लीक हुआ तो इंवेस्टिगेशन चौपट हो जाएगा। अब इस वीडियो पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

-सवाल ये है कि सुशांत के घर के पास लीलावती अस्पताल है लेकिन फिर भी उनको कपूर अस्पताल क्यों और किस लिए लेकर जाता गया

- अंकिता ने कहा है कि मुंबई पुलिस को उन्होंने अपना बयान दिया था लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया अब अंकिता ने सुशांत के साथ का स्क्रीनशॉर्ट बिहार पुलिस को सौंप दिया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस