लाइव न्यूज़ :

बेटे यशवर्धन को कार से टक्कर मारने के बाद चोपड़ा फैमिली ने अब तक नहीं पूछा हालचाल, गोविंदा ने जताई हैरानी

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 10:44 IST

कार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। इस दौरान उनकी कार को यश राज फिल्म्स की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इस मामले पर अब गोविंदा का बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस एक्सिडेंट में गोविंदा के बेटे यशवर्धन को ज्यादा चोट नहीं आई। कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी यश राज फिल्म्स की थी। पामेला चोपड़ा या आदित्य ने अब तक गोविंदा से किसी तरह की कोई बात नहीं की।

मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर गोविंदा इन दोनों फिल्मों से दूर हैं। गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमिडी ड्रामा फिल्‍म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद से गोविंदा बड़े पर्दे से दूर हैं। गोविंदा के बेटे का कुछ दिन पहले एक छोटा सा कार एक्सिडेंट हो गया था। 

हालांकि, इस एक्सिडेंट में गोविंदा के बेटे यशवर्धन को ज्यादा चोट नहीं आई। कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी यश राज फिल्म्स की थी। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने हैरानी जताई कि अब तक यश राज फैमिली की तरफ से कोई कॉल नहीं आया। गाड़ी यश चोपड़ा की वाइफ पामेला चोपड़ा की थी। लेकिन पामेला चोपड़ा या आदित्य ने अब तक गोविंदा से किसी तरह की कोई बात नहीं की।  

फोन नहीं आने से परेशान गोविंदा

गोविंदा ने जीन्यूज हिंदी को बताया, 'कार यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की थी। मैं हैरान हूं कि अब तक उन्होंने मुझे फोन तक नहीं किया। हो सकता है कि बाद में फोन करें।' यशराज फिल्म प्रॉडक्शन मैनेजर रिषभ चोपड़ा और अक्षय वहां मौजूद थे और उन्होंने माफी मांगी तो मैंने माफ कर दिया। गोविंदा ने बेटे को लेकर कहा कि उसके हाथ में कुछ चोट आई है। 

बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में गोविंदा के बेटे यशवर्धन

अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं। उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में आई उनकी 'रंगीला राजा' का भी बुरा हश्र हुआ। इससे पहले रिलीज 'फ्राईडे' के न आने का पता चला, न जाने का। गोविंदा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। ऐसे में उनके बेटे यशवर्धन आहुजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। इसके संकेत खुद यशवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया था। यशवर्धन पिछले कुछ समय से लगातार अपने पापा गोविंदा के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं।

टॅग्स :गोविंदायश चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!