लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पति राज कुंद्रा संग कुछ इस तरह मस्ती करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 21:47 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी पति को गाली देती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शिल्पा, पति राज के साथ रोज टिक टॉक पर वीडियोज बनाती रहती हैं। इस दौरान इन दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक अक्सर देखने को मिलती रहती है। इन दोनों के बीच इस तरह की लड़ाइयां फैंस भी खूब पसंद करते रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान इन दोनों की तस्वीरें और वीडियों अक्सर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इन दोनों का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा को कमीना तक कह देती है। 

दरअसल, शिल्पा, पति राज के साथ रोज टिक टॉक पर वीडियोज बनाती रहती हैं। इस दौरान इन दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक अक्सर देखने को मिलती रहती है। हाल ही में शेयर किए गए नए वीडियो में राज कहते हैं, 'दोस्तों आज मैं आपके बीच बहुत ही प्यरी सिंगर को पेश कर रहा हूं। आप कौनसा गाना गाएंगी?' तो शिल्पा कहती हैं, लग जा गले। जिसके बाद राज कहते हैं, 'वो सब बाद में, गाना कौनसा गाएंगी?' जिसके बाद शिल्पा कहती हैं, 'कमीने ये गाना ही है'।

इन दोनों के बीच इस तरह की लड़ाइयां फैंस भी खूब पसंद करते रहे हैं। वह अक्सर कमेंट के जरिए इस कपल के बारे में अपनी बात रखते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक और  वीडियो को शेयर करते हुए राज ने लिखा था- 'शुक्रिया आप सभी के प्यार का। टिक टॉक पर एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं वो भी सिर्फ तीन महीन में कैसे?' टिकटॉक पर फॉलोअर्स बढ़ने पर राज ने एक खास वीडियो बनाया था।

इससे पहले शिल्पा पति को जड़ चुकी हैं थप्पड़ 

इस वीडियो में कई सितारे नजर आ रहे थे। ये सभी सेलेब्स राज के 1 मिलियन फॉलोअर्स होने पर सरप्राइज थे। इस वीडियो में दिखाया गया है कि राज गाने पर डांस कर रहे हैं। गाने के बोल हैं- 'न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे।' वीडियो में दिखाया गया है कि शिल्पा शेट्टी अचानक वहां पर आ जाती हैं और राज को थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद शिल्पा आती हैं और कहती हैं कि औकात में रहो, मेरे पति हो।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच