लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर को शिबानी ने प्यार भरे अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्टर ने भी इश्क में डूबे अंदाज में दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2019 16:09 IST

आज फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है।

Open in App

फरहान अख्तर  शिबानी  के साथ रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की फोटो भी अक्सर सुर्खियां बंटोरती हैं। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन फिर भी जिस तरह से दोनों एक साथ देखे जाते हैं एक तरह से रिश्ते पर चीजें साफ हैं।

ऐसे में आज फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है। शिबानी ने आज फरहान को एक फोटो पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया है।  शिबानी ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें फरहान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके बाए बाइसेप्स पर उनका टैटू नजर आ रहा है। वहीं शिबानी इस तस्वीर में बिकनी में नजर आ रही हैं। शिबानी ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स।  इसके जवाब में फरहान ने लिखा है लव यू और दिल वाली स्माइल बनाई है।

इसके साथ ही दोनों ने आज आधिकारिकतौर पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। साथ ही फैंस को फरहान का अंदाज खासा पसंद आया है। शिबानी के पोस्ट पर इनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं।

जल्द करेंगे शादी

अब इस जोड़ी को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वह जानने के बाद इनके फैंस को खुशी जरुर होगी। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर कर लेगें। दोनों इसका ऐलान भी जल्द करेंगे।

वहीं, फरहान और शिवानी ने परिवार के साथ ही नए साल का जश्न भी मनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया साल फरहान और शिवानी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। हाल ही में फरहान शिवानी के साथ दीपिका दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे थे जिसके बाद इतना साफ हो गया था कि ये दोनों अब खुलकर सभी के सामने अपने रिश्ते को जल्द स्वीकार करने वाले हैं और नाम भी देने वाले हैं। 

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?