लाइव न्यूज़ :

बिना फरहान अख्तर का नाम लिए शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर पर यूं दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 4, 2018 17:04 IST

फरहान अख्तर के रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल है।

Open in App

फरहान अख्तर के रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल है। ऐसे में शिबानी दांडेकर और उनके रिश्ते को बातें भी रही हैं।  हाल ही में फरहान और शिबानी एक साथ दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे थे।

ऐसे में अब शिवानी ने अपने और फरहान के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि हम पर निर्भर करता है कि आप अपने निजी जीवन को कैसे लेते हैं। मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं,  ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं ,जो परवाह नहीं करते। बिना फरहान का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर हम सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो ये समझना होगा और सब आपको देख रहे हैं। ऐसे में आपको इससे डील करना पड़ता है, यह हमेशा आसान नहीं होता।

वहीं, इससे पहले  15 अक्टूबर को फरहान अख्तर की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने सब कुछ साफ कर दिया था। उन्होंने शिबानी के साथ अपने संबंध के बारे में कभी कुछ न तो शेयर किया न ही लिखा। साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल बस पोस्ट किया।

 इसके साथ ही उन्होंने बिना कहे बहुत कुछ लोगों से कह दिया है।  इस तस्वीर में ये दोनों हाथों में हाथ लिए चलते हुए नज़र आ रहे थे और शिबानी कैमरा में देख रही हैं। फिलहाल फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

कुछ दिनों पहले एक तस्वीर ने इन कयासों को जन्म देना शुरू किया था, जब शिबानी ने एक इंसान का हाथ पकड़कर एक तस्वीर लगाई थी, उस समय कई लोगों ने कहा था कि वह आदमी फरहान हैं। 

 बता दें कि 16 वर्षों तक एक साथ रहने के बाद फरहान अख्तर और पत्नी अधूना अलग हो गए थे। इस जोड़े की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा। पत्नी से अलग होने के बाद फऱहान का नाम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। अब ये फोटो को शेयर करके फरहान ने खुद सुर्खियों को जन्म दिया है। 

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?