लाइव न्यूज़ :

अमेज़न प्राइम पर इस दिन रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह', रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 15:33 IST

इस साल की शुरुआत में निर्माताओं ने कहा था कि फिल्म दो जुलाई को रिलीज होगी लेकिन महामारी की दूसरी लहर के बीच इसके डिजिटल रिलीज पर बात होने लगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्वीट कर फिल्म के 12 अगस्त को रिलीज होने की घोषणा की। 

Open in App
ठळक मुद्दे12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी शेरशाहफिल्म में कियारा संग सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगेकरगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर बनी है फिल्म

कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म ‘शेरशाह’ ऑनलाइन प्रसारण मंच ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर 12 अगस्त को रिलीज होगी जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऑनलाइन प्रसारण मंच ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म पिछले साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी और इसका निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है तथा फिल्म निर्माता करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन भी इसे बनाने में शामिल है।

इस साल की शुरुआत में निर्माताओं ने कहा था कि फिल्म दो जुलाई को रिलीज होगी लेकिन महामारी की दूसरी लहर के बीच इसके डिजिटल रिलीज पर बात होने लगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्वीट कर फिल्म के 12 अगस्त को रिलीज होने की घोषणा की। शेरशाह एक वॉर ड्रामा है जिसमें संभावित रूप से इमोशनल पंच का भी पुट दिखेगा। रिलीज की तारीख की घोषणा का वीडियो सबसे पहले फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शाताफ फिगर और पवन चोपड़ा प्रमुखभूमिकाओं में हैं। फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की असाधरण कहानी को दिखाया गया है कि कैसे साल 1999 के कारगिल युद्ध में उन्होंने अपना बलिदान दिया। उ

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल