लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के बड़े नेताओं और CM योगी के बीच ये क्या हो रहा, बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 2022 के पहले ये चौकाने वाला

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 13:19 IST

बॉलीवुड एक्टर व नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुद्दे के बाबत कई चीजों की तरफ इशारा किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में योगी को टैग करते हुए लिखा- क्या हो रहा है ?

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- ‘दो टॉप के लीडर्स के बीच ये चौंकाने वाला हैपश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद जहां ममता बनर्जी ने उन्हें करारा जवाब दियाआज के वक्त में चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है

पंचायत चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद चर्चा थी कि योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है। खबर यहां तक पहुंची की फेरबदल को लेकर सीएम और पीएम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उधर, 5 जून को उत्तर प्रदेश के सीए योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था। लेकिन पीएम के योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं' न देने से उन अफवाहों को भी हवा मिली कि योगी आदित्यनाथ और पार्टी के हाई कमान के बीच तनाव है।

इस बीच बॉलीवुड एक्टर व नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुद्दे के बाबत कई चीजों की तरफ इशारा किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में योगी को टैग करते हुए लिखा- क्या हो रहा है ? क्या बीजेपी के शीर्ष नेताओं और उग्र, साहसी और चतुर, सीएम, यूपी के बीच कोई समस्या है? निमंत्रण और बधाई का आदान-प्रदान नहीं किया जा रहा है। ऐसा क्या गलत हुआ है कि चीजें इस पर आ गई हैं, खासकर जब हम 2022 के करीब पहुंच रहे हैं? 

इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- ‘दो टॉप के लीडर्स के बीच ये चौंकाने वाला है। पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद जहां ममता बनर्जी ने उन्हें करारा जवाब दिया। ऐसा लगता है कि हर कोई इस बात पर मंथन कर रहा है कि उनकी जीत का सिलसिला आखिर कहां लड़खड़ाया।’ एक्टर ने आगे कहा- ‘आज के वक्त में चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। यह एक बेहद दिलचस्प स्थिति है।’

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?