लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने महाराष्ट्र सियासत पर बीजेपी का उड़ाया मजाक, लिखा- 100 सुनार की एक शरद पवार की

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 12:04 IST

महाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है। तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं। वह एक जरूरी मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अब नेता और एक्टर ने महाराष्ट्र राजनीति पर अपनी राय व्यक्त की है। शत्रुघ्न ने ट्वीट करते हुए बीजेपी की खिल्ली उड़ाई है और शरद पवार की तारीफ की है।

महाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है। तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है। ऐसे में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की मजाक उड़ाते हुए शरद पवार की तारीफ की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सर जल्दबाजी में फैसला, मिड नाईट ड्रामा, भोर में दोनों को बधाई देना और वो भी तब जब लोगों ने अपनी बेड टी भी नहीं पी होगी, सरकार बना दी गई। वो भी बिना किसी प्रोटोकॉल, कैबिनेट मीटिंग के बस एक व्यक्त के अभिमान और दो लोगों की सेना की मदद से।

इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि इस तरह के विनाशकारी परिणाम तो आने ही थे, ये लोगों की प्रतिक्रिया है सर मेरी नहीं। इतनी जल्दबाजी क्या थी सर? खास करके तब जब दूसरे पक्ष में उद्धव ठाकरे और उनकी टीम थी, कांग्रेस से ओल्ड, गोल्ड, बोल्ड और ब्यूटीफुल मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और लकी मैस्कॉट सोनिया गांधी थी। महाराष्ट्र और पूरे भारत के सबसे महान नेता, आज के आयरन मैन शरद पवार का नेतृत्व था इसलिए ये परिणाम आना तो जाहिर था।इन्होंने केंद्र सरकार के पैरों के नीचे दबा गलीचा खींचकर उन्हें औंधे मुंह गिराया और हराया है।

अपने इन ट्वीट्स के साथ शरद ने एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में देवेंद्र फड़णवीस , पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शरद पवार नजर आ रहे हैं। फोटो पर लिखा है कि 100 सुनार की ओर शरद पवार की।

बीते रविवार को देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद से ही वहां राजनीतिक कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र फड़नवीस के साथ एनसीपी नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।  

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतVIDEO: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर ऐसा क्या कहा जो मच गया सियासी बवाल, कांग्रेस ने की तीखी आलोचना

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें, पूल में साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर

बॉलीवुड चुस्कीशत्रुघ्न सिन्हा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, बताई एडमिट होने की वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?