लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर की बहन सना इस दिग्गज एक्टर की बनने वाली हैं बहू, देखें मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 12:25 IST

दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पंकज कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देमयंक पाहवा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं शाहिद कपूर की बहन सना कपूरआज महाबलेश्वर में होने वाली है सना और मयंक की शादी

मुंबई: दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पंकज कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बेटी अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक के साथ शादी करेंगी। Etimes की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज कपूर ने कहा कि मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन हां मेरी बेटी की शादी होने वाली है। दोनों की शादी बुधवार को महाबलेश्वर में होने वाली है।

बता दें कि सना शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं, जोकि उनके और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'शानदार' में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सना कपूर और मयंक पाहवा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में होने वाली दुल्हन सना को गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में ऊपर गोल्डन क्रॉप श्रग पहने नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में ढोल बजते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने मयंक और सना एक-दूसरे के हाथों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए विवान ने कैप्शन में लिखा, "सना और मयंक को बधाई। तुम दोनों को बहुत सारा प्यार। बा को ये देखकर बहुत गर्व महसूस होता।"

बता दें कि शाहिद कपूर नीलिमा आजमी और पंकज कपूर के बेटे हैं। वहीं, दोनों के तलाक के बाद जहां नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की थी तो वहीं पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से। पंकज और सुप्रिया सना कपूर के माता-पिता हैं, जबकि नीलिमा और राजेश ईशान खट्टर के पेरेंट्स हैं। ऐसे में शाहिद कपूर सना और ईशान दोनों के सौतेले भाई हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरपंकज कपूरसुप्रिया पाठकनसीरूद्दीन शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?