लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर से ब्रेकअप पर बोले शाहिद कपूर, कहा- मेरे दिल में क्या हो रहा था किसी को पता नहीं

By मेघना वर्मा | Updated: May 13, 2019 18:58 IST

Open in App

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। फिल्म के पहले लुक और टीजर के बाद से ही लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म के लॉन्चिंग पर शाहिद कपूर ने पहली बार अपने ब्रेकअप के बारे में बात कही है। 

कबीर सिंह  के लॉन्चिंग के समय जब उनसे पूछा गया कि क्या रियल लाइफ में कभी उनका दिल टूटा है। तो इस सवाल पर शाहिद कपूर ने कहा कि फैंस ने उनको रियल लाइफ में भी ऐसे स्टेज पर देखा है। बस फर्क इतना है कि उस समय उनकी दाढ़ी और मूंछ नहीं थी तो मेरे दिल में क्या चल रहा है वो समझने में परेशानी हुई होगी। 

शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'दिल सबका टूटता है और कबीर सिंह के लेवल तक कोई नहीं ले जाता। बहुत ही कम लोग हैं जो उसकी तरह करते हैं। शायद यही वजह है कि ऐसे किरदार को आप पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। जब आपका दिल टूटता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म की तरह है। जिंदगी बिना रंग के हो जाती है। इन सबसे उबरना होता है।'

बता दें शाहिद कपूर का सीरीयस रिलेशनशिप करीना कपूर के साथ था। जिसका खुलासा दोनों एक्टर्स ने खुद किया था। कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शाहिद कपूर के कबीर सिंह का ट्रेलर उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरा। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। शाहिद का अंदाज और कियारा की सादगी देखते बन रही है। 

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत होती है शाहिद कपूर के सीन से होता है जहां वो किसी लड़की के बारे में पूछते दिखते है। ट्रेलर में ही शाहिद की कॉलेज लाइफ में एंट्री करते ही खूबसूरत कियारा दिखती हैं जो शाहिद की जूनियर का किरदार निभा रही हैं। कियारा के लिए स्टूडेंट्स से लड़ना हो या उसके लिए प्यार जताना शाहिद कपूर का हर अंदाज आपके दिल को भा जाएगा।

दो मिनट 43 सेकेंड  के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है और शाहिद कपूर की दीवाना और पागलपन देखने को मिल जाता है। फ्रस्ट्रेशन, गुस्से और प्यार के कहीं बीच में शाहित का रोमांटिक अंदाज आपके दिल तक पहुंच जाता है। पहले सीन से आखिरी सीन तक आप ट्रेलर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

टॅग्स :शाहिद कपूरकरीना कपूरकियारा आडवाणीफिल्म कबीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस