आमिर खान की इस फिल्म को रिजेक्ट कर के पछता रहे हैं शाहिद कपूर
By मेघना वर्मा | Published: June 11, 2019 04:06 PM2019-06-11T16:06:07+5:302019-06-11T16:06:07+5:30
शाहिद कपूर आखिरी बार बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे। जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। वहीं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह से लोगों को काफी उम्मीद है।
शाहिद कपूर जल्द ही कबीर सिंह फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। शाहिद के लुक हो या उनका डायलॉग डिलवरी इस फिल्म के ट्रेलर से ही लोग शाहिद की कबीर सिंह को देखने का मन बना चुके हैं। वहीं शाहिद अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते जमकर मेहनत करते हैं। शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं मगर एक्टर को फिर भी कुछ फिल्मों को ना कर पाने का मलाल है।
कमीने, जब वी मेट और उड़ता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहिद कपूर ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जिसका अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर ने बताया कि आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती में करण सिंघानिया का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। जिसे उस टाइम उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
रंग दे बसंती में आमिर खान के अलावा कुनाल कपूर, शरमन जोशी, सोहा अली खान, अतुल कुलकर्णी और आर माधवन जैसे कलाकार थे। रंग दे बसंती बॉलीवुड की कुछ कल्ट फिल्मों में से एक हैं। जिन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे। जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। वहीं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह से लोगों को काफी उम्मीद है।