लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर ने अपनी चोट के बारे में फैंस को दी जानकारी, कहा- 'कुछ टांके लगे हैं लेकिन मैं जल्दी ठीक हो रहा हूं'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 12, 2020 16:23 IST

इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर को गेंद से चोट लगी थी। इस वजह से उन्हें 13 टांके लगाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्नौरी ने ही मूल फिल्म का निर्देशन किया था। शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। रविवार को उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ टांकें लगे हैं लेकिन वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। शाहिद चंडीगढ़ में क्रिकेट पर आधारित तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म की बॉलीवुड रिमेक की शूटिंग कर रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में शूटिंग के दौरान उन्हें गेंद से चोट लग गई। शाहिद ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हां मुझे कुछ टांके लगे हैं लेकिन मैं जल्दी ठीक हो रहा हूं। ‘जर्सी’ ने मेरा थोड़ा-सा खून लिया है लेकिन एक अच्छी पटकथा के लिए इतना तो बनता है। आप सभी खुश रहें, सच्चे रहें और प्यार बांटें। इंसानियत सबसे बढ़कर है।”

यह फिल्म एक ऐसे विफल क्रिकेटर की कहानी है जो दोबारा 30वें साल में मैदान में वापस आने का निर्णय लेता है क्योंकि उसके मन में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रहती है और उसका बेटा भी जर्सी की इच्छा रखता है।

इस फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्नौरी ने ही मूल फिल्म का निर्देशन किया था। 2019 में आई मूल फिल्म में अभिनेता नानी मुख्य भूमिका में थे। शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अभिनीत ‘जर्सी’ इस वर्ष अगस्त में रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?