रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अब बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि-देखें खास फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2019 09:40 AM2019-04-05T09:40:54+5:302019-04-05T09:45:23+5:30

शाहरुख खान को द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ लंदन ने डॉक्‍टरेट की मानद उपाध‍ि प्रदान की है।

shah rukh khan receives honorary doctorate from from university of law in london | रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अब बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि-देखें खास फोटो

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अब बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि-देखें खास फोटो


बॉलीवुड में क‍िंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान अब डॉक्टर बन गए हैं। उनको डॉक्टरेट की उपाधि हाल ही में दी गई है। फैंस ये जानकर थोड़ा हैरान जरुर होंगे लेकिन ये सच जरूर है।

शाहरुख खान को द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ लंदन ने डॉक्‍टरेट की मानद उपाध‍ि प्रदान की है। शाहरुख खान ने डिग्री लेते हुए तस्वीर पोस्ट की है, और यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को शुक्रिया कहा है। फिलांथ्रोपी में शाहरुख को ये डिग्री दी गई है। खास बात ये है कि पहली बार शाहरुख को इस तरह की उपाधि से नवाजा गया हो। 


इससे पहले किंग ऑफ रोमांस को द यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर और द यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग भी डॉक्टरेट की उपाधि दे चुकी हैं।  द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में उन्‍हें गुरुवार को 350 स्टूडेंट के बीच यह उपाधि दी गई। शाहरुख इस उपाधि से उनके फैंस के बीच खासा खुशी है, सभी सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं।

शाहरुख बॉलीवुड में एक्टर और निर्माता हैं।  इसके साथ ही वह सामाजिक क्षेत्रों में ही बहुत योगदान देते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिलांथ्रोपी विषय में पीएचडी पूरी की है। शाहरुख खान के फैंस उनको मिले इस सम्‍मान से बेहद खुश हैं। हाल ही में व‍ह आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे। 

Web Title: shah rukh khan receives honorary doctorate from from university of law in london

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे