लाइव न्यूज़ :

शाहरूख-सलमान फिर एक साथ दिखेंगे, 'टाइगर 3' की शूटिंग इस दिन शुरू करेंगे दोनों अभिनेता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 2, 2023 12:02 IST

'टाइगर 3' से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है। 'पठान' को दुनिया भर में इतना प्यार मिला है और अब 'टाइगर 3' के इससे भी आगे जाने की उम्मीद है। सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग बहुत जल्द होने वाली है। शाहरुख और सलमान इसके लिए 8 मई से शूटिंग शुरू करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरूख-सलमान फिर एक साथ दिखेंगे'टाइगर 3' के मेकर्स दोनों को एक बार फिर साथ लाने की तैयारी मेंशाहरुख और सलमान इसके लिए 8 मई से शूटिंग शुरू करेंगे

मुंबई: शाहरूख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो भूमिका में दिखे थे। इसके बाद से ही दोनों स्टॉर्स को एक साथ अगली फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब सलामान खान की 'टाइगर 3' में दोनों अभिनेता एक साथ दिख  सकते हैं। 'टाइगर 3' के मेकर्स अब दोनों को एक बार फिर साथ लाने की तैयारी में हैं। इस बार शाहरुख सलमान खान स्टारर फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग बहुत जल्द होने वाली है। शाहरुख और सलमान इसके लिए 8 मई से शूटिंग शुरू करेंगे। यशराज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म में शाहररूख और सलमान के सीन की शूटिंग लगभग 5 से 7 दिनों तक चलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्देशक मनीष शर्मा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इस सीन के लिए व्यापक तैयारी की है। वे जानते हैं कि पठान में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच के सीक्वेंस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 'टाइगर 3' से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है। 'पठान' को दुनिया भर में इतना प्यार मिला है और अब 'टाइगर 3' के इससे भी आगे जाने की उम्मीद है।

दरअसल आदित्य चोपड़ा का योजना यशराज फिल्म्स के बैनर तले स्पाई यूनिवर्स का निर्माण करने की है। इसमें शाहरूख की पठान, सलमान की टाइगर और ऋतिक की वॉर शामिल है। बता दें कि सलमान और शाहरूख की मुख्य भूमिकाओं वाली  'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने की योजना भी है। हालांकि दर्शकों का ये इंतजार कुछ ज्यादा हो सकता है क्योंकि फिलहाल निर्माता 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग शुरू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल्स की रिपोर्टस् के अनुसार दोनों अभिनेता अभी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इसिलिए  इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है।  सलमान खान की टाइगर सीरीज की अगली फिल्म  3 के नवंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इसके बाद ही यशराज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म पर काम  करना शुरू करेगा। सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसी कहानी खोजना है जिसमें दोनों बड़े सुपरस्टॉर्स को फिट किया जा सके।

कुछ दिन पहले ही ये खबर आई थी कि 'टाइगर वर्सेज पठान' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। ये सामने आया था कि आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने टाइगर बनाम पठान का बजट 300 करोड़ रुपये तय किया है। टाइगर बनाम पठान की लागत पठान और टाइगर- 3 की तुलना में अधिक होगी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!