लाइव न्यूज़ :

पहली फिल्म के असफल होने के बाद सतीश कौशिक ने आत्महत्या का विचार किया थाः शबाना आजमी

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2023 11:00 IST

शतीश कौशिक की पिछले महीने की शुरुआत में मृत्यु हो गई थी। अनुपम ने गुरुवार को म्यूजिकल नाइट होस्ट की और अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्दे अनुपम खेर ने गुरुवार को सतीश कौशिक की याद में म्यूजिकल नाइट होस्ट की थी।बकौल अनुपम- शोक मनाने के बजाय किसी की मौत का जश्न मनाने का "अनुष्ठान" शुरू किया था।  

मुंबईः शबाना आजमी ने कहा है कि  'रूप की रानी चोरों का राजा' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद सतीश कौशिक ने आत्महत्या करने का विचार किया था। शबाना ने कहा कि फिल्म के असफल होने के बाद, वह एक दुखी आत्मा (उदास आत्मा) थी और उसे यह एहसास था कि, 'अब मुझे मर जाना चाहिए'।

शबाना ने यह बातें अनुपम खेर द्वारा आयोजित दिवंगत अभिनेता की 67वीं जयंती के कार्यक्रम में कही। शतीश कौशिक की पिछले महीने की शुरुआत में मृत्यु हो गई थी। अनुपम ने गुरुवार को म्यूजिकल नाइट होस्ट की और अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

 इस कार्यक्रम में अनुपम और शबाना के अलावा गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, नीना गुप्ता और जॉनी लीवर जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में शबाना के हवाले से कहा गया है, सतीश पहली मंजिल पर थे और आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ रहे थे। नीचे एक पार्टी चल रही थी। उन्होंने देखा कि आलू और बैंगन तले जा रहे हैं। उनका रिएक्शन ऐसा था- 'यार मैं आलू बैगन' के बीच में अगर कुड़ के मर जाउंगा तो ये खराब मौत होगी।

एएनआई से अनुपम खेर ने कहा था कि 11 साल पहले जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, तो उन्होंने शोक मनाने के बजाय किसी की मौत का जश्न मनाने का "अनुष्ठान" शुरू किया था।  अनुपम ने कहा था- मैंने अपने पिता के जीवन का जश्न मनाने की योजना बनाई, ताकि मेरी माँ अपना शेष जीवन खुशी से व्यतीत कर सकें। इस तरह यह रस्म शुरू हुई। सतीश और मैं करीब 48 साल से दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे। 

इससे पहले अनुपम ने इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की थीं और उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था- “मेरे प्रिय मित्र सतीश कौशिक। आप इस बैसाखी के 67 साल के हो गए होंगे। लेकिन मैं आभारी और खुश हूं कि मुझे आपकी दोस्ती के 48 साल हो गए हैं, इसलिए मैं इसे संगीत और प्यार के साथ मनाऊंगा। मेरे दोस्त आओ और हमें जश्न मनाते हुए देखो।''

टॅग्स :शबाना आज़मीअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल