लाइव न्यूज़ :

Saroj Khan Demise: सरोज खान के लिए नहीं रखी जाएगी प्रार्थना सभा, परिवार ने बताई वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 15:40 IST

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस बीच उनके परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण अभी प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान ने अपने चार दशक के करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी कीउन्होंने 80 से 90 के दशक में अपना सर्वश्रेष्ठ काम अदाकारा श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ किया

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सरोज की मौत से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। इस बीच सरोज के परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को ध्यान में रखते हुए अभी प्रार्थना सभा नहीं रखी जा रही है। हालांकि, माहौल सही होने के बाद इसका आयोजन किया जाएगा। 

कोरोना के कारण टाली गई सभा

दरअसल, सरोज खान के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसे दिवंगत कोरियोग्राफर के परिवार ने किया है। इस पोस्ट के साथ सरोज की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आपके सभी संदेशों के लिए और अपनी प्रार्थना में मम्मी को याद रखने के लिए धन्यवाद। इस समय कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए कोई प्रार्थना सभा नहीं होगी। जब भी स्थिति में सुधार होगा, तब प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। तब हम उनके जीवन का जश्न मनाएंगे।'

कुछ समय से बीमार थीं सरोज खान

बता दें, तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी। इस बीच, बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।

टॅग्स :सरोज खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!