लाइव न्यूज़ :

सारा खान ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा, इस टीवी एक्टर को करती हैं पसंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 15:31 IST

सारा खान हाल ही में अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी के रिएलिटी शो में पहुंची थीं। जहां एक्टर ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की।

Open in App

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने फाइनली अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सारा ने 'सपने सुहाने लड़कपन के' के एक्टर अंकित गेरा के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। जिसे देखकर समझ आ रहा है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

फोटो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में 'फॉरएवर माइन' लिखा है। इस फोटो में यह कपल एक दूसरी की आखों में देख रहा है, जिससे यह साबित होता है की यह दोनों एक्टर्स बहुत समय से एक साथ रिलेशनशिप में हैं। 

सारा खान और अंकित गेरा ने अपने रिलेशनशिप को काफी टाइम से छुपा कर रखा था। यह बात सारा खान की इस फोटो से साफ-साफ झलक रही है। 

सारा खान हाल ही में अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी के रिएलिटी शो में पहुंची थीं। जहां एक्टर ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। सारा खान हाल ही में अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी के रियलिटी शो 'किचन चैंपियन, में पहुंची थीं। जहां एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की और यह भी पता चला है कि इस साल कि आखिरी तक यह दोनों एक्टर्स  शादी करने का सोच रहे हैं। 

हालांकि सारा खान ने खुले तौर पर अंकित गेरा का नाम नहीं लिया है। लेकिन सारा ने अपने दोस्त अर्जुन को यह जरूर बताया है कि जिससे वो शादी करने वाली हैं उसका नाम 'ए' से शुरू होता है। सारा ने अर्जुन को यह भी बताया कि वो जिनसे शादी करने वाली हैं वह पहले एक एक्टर थे लेकिन अब एक बिजनेस मैन बन गए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है की यह इशारा अंकित गेरा की तरफ ही है।

सारा खान की पहली शादी  रियलिटी शो 'बिग्ग बॉस 4' में अली मर्चेंट के साथ हुई थी। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और कपल ने 2 महीने के बाद ही तलाक ले लिया। जिसके बाद सारा खान पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में आईं थीं। वहीं दूसरी ओर अंकित गेरा अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड रूप त्यागी के साथ बिग्ग बॉस 8 में दिखाई दिए थे।  

जहां सारा खान आखिरी बार 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में देखी गयी थीं। वह टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्सेस की ओर बढ़ती जा रही हैं। वहीं अंकित एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने के बाद अब अपना ध्यान प्रोडक्शन की ओर कर दिया  है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?