लाइव न्यूज़ :

BJP का प्रचार कर रही सपना चौधरी ने लोगों से पूछा किसको विजयी बनना है...लोगों ने कहा-केजरीवाल को...Video हुआ Viral

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2020 12:03 IST

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से पूछती हैं कि किसको विजयी बनाना है, इसपर उन्हें अजीब जवाब सुनने को मिलता है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होने होने वाले हैंदिल्ली विधानसभा चुनाव को देखने हुए सभी पार्टियां इस वक्त अपनी दम झोंकती नजर आ रही हैं

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होने होने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखने हुए सभी पार्टियां इस वक्त अपनी दम झोंकती नजर आ रही हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तरह से जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। यहां के चुनाव में अब समय भी बहुत ही कम  बचा है। ऐसे में बीजेपी हो या आम आदमी पार्टी जीत के लिए जी तोड़ दम लगाती नजर आ रही हैं।

हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भी बीजेपी के प्रचार के लिए दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थीं। इस दौरान सपना ने लोगों से पूछा किसकी विजय होगी। इस पर लोगों को हैरान करने वाला जवाब सामने आया। 

सपना चौधरी के वीडियो ऐसे ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करती दिखाई दे रही हैं।स्टेज पर सबके साथ मौजूद सपना चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम अभी भी एक नंबर पर हैं और वैसे भी एक नंबर पर ही हैं. तो कमल का बटन दबाइये और किसको विजयी बनाना है?" सपना चौधरी के इस सवाल पर लोगों का जवाब आता है, "केजरीवाल को...। हैरान करने वाली बात है कि ऐसा एक बार नहीं हुआ, जब सपना चौधरी ने दोबारा दोहराया कि किसको जिताना है तब भी लोगों ने कहा, केजरीवाल को।

सपना चौधरी का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।बता दें कि डांसिंग क्वीन ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी।

टॅग्स :सपना चौधरीघोंडादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल