लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत संग काम करना चाहते थे भंसाली, दिवंगत अभिनेता के पास नहीं था समय: पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2020 17:04 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस बीच पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली सुशांत के साथ चार फिल्मों में काम करने वाले थे लेकिन उनके उपलब्ध ना हो पाने की वजह से भंसाली को फिल्म में दूसरे अभिनेताओं को लेना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर मामले की जांच कर रही हैसुशांत तारीख उपलब्ध ना होने की वजह से भंसाली के साथ काम नहीं कर पाए

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई) को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज कराया। मालूम हो, पुलिस इस मामले में अब तक भंसाली के अलावा सुशांत के परिवार के सदस्यों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी समेत लगभग 34 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

भंसाली से की गई पूछताछ

वहीं, संजय लीला भंसाली को लेकर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बॉलीवुड निर्देशक सुशांत के साथ चार फिल्मों में काम करने वाले थे लेकिन उनके उपलब्ध ना हो पाने की वजह से भंसाली को फिल्म में दूसरे अभिनेताओं को लेना पड़ा। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सुशांत संग काम करना चाहते थे भंसाली

इसी सिलसिले में सोमवार को पुलिस ने भंसाली से पूछताछ की। मामले की जांच कर रहे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि राजपूत तारीख उपलब्ध ना होने (खाली समय ना होने की) की वजह से भंसाली के साथ काम नहीं कर पाए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजपूत क्यों भंसाली के साथ काम नहीं कर पाए। अन्य ‘प्रोडक्शन हाउस’ के साथ उनके अनुबंध की भी जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि मामले से जुड़ी हर जरूरी जानकारियों की जांच की जा रही है। 

मामले की जांच जारी

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट से कथित तौर पर पोस्ट किए गए ट्वीट, जो उनकी आत्महत्या करने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, उनके संबंध में ट्विटर के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसकी अलावा मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। हालांकि सुशांत के घर पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

24 जुलाई को रिलीज होगी आखिरी फिल्म

मालूम हो, टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'सिल बेचारा' 24 जुलाई को 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे कम समय में सराहना मिल रही है। इस बीच फैंस फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?