लाइव न्यूज़ :

अब पर्दे पर नजर आएगी सानिया मिर्जा की बायोपिक, कौन निभाएगा मुख्य भूमिका ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2019 12:00 IST

सानिया ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं। मैं इसका इंतजार कर रही हूं।

Open in App

 भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनायेंगे। ग्रैंडस्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है।

सानिया ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं। मैं इसका इंतजार कर रही हूं।’’ उन्होंने बताया कि फिल्म के शुरूआती दौर का काम शुरू हो चुका है। 

सानिया ने कहा, ‘‘ यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव अहम होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी बातचीत काफी शुरूआती दौर में है। इसलिए हम आज सिर्फ इसकी घोषणा कर रहे है और इसके बाद निर्देशक, लेखक और अभिनेताओं के बार में फैसला होगा। अभी इसमें काफी समय लगेगा।’’ इससे पहले पिछले कुछ वर्षों में खिलाड़ियों के जीवन पर एम सी मेरीकोम, दंगल, भाग मिल्खा भाग और एम.एस धोनी जैसी बायोपिक बन चुकी हैं। 

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अजीब ही है और क्या है उसमें..', पहली बार मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा से रिश्तों की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

क्रिकेट"ये बहुत अजीब है और जानबूझकर...": सानिया मिर्जा संग शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

अन्य खेलसानिया मिर्जा पति शोएब से तलाक लेने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं, दुबई में नजर आईं भारतीय टेनिस स्टॉर

क्रिकेटSania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक-सना जावेद की शादी की घोषणा के बाद सानिया ने शेयर की पहली तस्वीर, मिर्जा को पाकिस्तान में मिल रहा जोरदार समर्थन, प्रशंसकों ने की तारीफ

विश्वSania Mirza का शोएब से पहले ही हो गया था तलाक, सामने आया फैमिली का रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?