लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स आई सामने, मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को किया था फोन

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 08:21 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में खुद को उनके करीबी दोस्त बताने वाले संदीप सिंह की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। संदीप सिंह की कॉल डिडेल्स से कई नई बातें सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद से संदीप लगातार खुद को उनका करीबी बता रहे हैं। संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी बात सितंबर 2019 में हुई थी।संदीप सिंह की कॉल डिटेल से पता चलता है कि सुशांत केस से जुड़े दो अधिकारियों को संदीप ने 4 बार फोन किया था।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिल्म निर्माता और उनके करीबी दोस्त संदीप सिंह लगातार सवालों के घेरे में आ रहे हैं। संदीप खुद को सुशांत के सबसे अच्छे दोस्त बताते हैं। हालांकि, सुशांत के परिवार वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं। संदीप सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आने के बाद सुशांत की लाइफ में उनकी भूमिका पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप सिंह की कॉल डिटेल से पता चलता है कि सुशांत केस से जुड़े दो अधिकारियों को संदीप ने 4 बार फोन किया था। संदीप ने भूषण बेलनेकर नाम के पुलिस अधिकारी को दो बार कॉल किया था। इसके अलावा संदीप ने  17 जून को एसआई वैभव जगताप से बात की थी। साथ ही 18 जून को भी संदीप ने जगताप को फिर से कॉल किया और दो मिनट तक उनसे बातचीत की। 

सुशांत से 10 महीनों तक नहीं हुई थी कोई बात

सुशांत की मौत के बाद से संदीप लगातार खुद को उनका करीबी बता रहे हैं। ऐसे सवाल ये खड़ा होता है कि अगर वो उनके इतने ही अच्छे दोस्त थे तो दोनों में लगभग 10 महीनों से बातचीत क्यों नहीं हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि संदीप सिंह कांग्रेस नेता संजय निरूपम के संपर्क में थे। यही नहीं, बताया जा रहा है कि संदीप की सुशांत की बॉडी ले जाने वाली ऐम्बुलेंस के ड्राइवर अक्षय बंडगार से भी बात हुई थी।

सवालों के घेरे में सुशांत के 10 साल पुराने दोस्त

टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी बात सितंबर 2019 में हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। बता दें, संदीप सुशांत के 10 साल पुराने दोस्त थे। उनके निधन के बाद से संदीप लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मगर अब वो खुद भी सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंदीप सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!