लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने कास्टिंग में अपने नाम के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2023 16:25 IST

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी उनके नाम का गलत इस्तेमाल करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सलमान ने अचानक की गई अपनी घोषणा के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया।इस नोटिस के जरिए अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं।जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में उनके फॉलओर्स ने तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा करना शुरू कर दिया।

मुंबई:सलमान खान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया। इस नोटिस के जरिए अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी उनके नाम का गलत इस्तेमाल करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सलमान ने अचानक की गई अपनी घोषणा के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

अभिनेता ने बयान में यह स्पष्ट कर दिया कि न तो उन्होंने और न ही उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने अपने किसी भी आगामी प्रोजेक्ट के लिए किसी कास्टिंग एजेंसी के साथ काम किया है। उन्होंने लोगों से फर्जी संदेशों से सावधान रहने को कहा। जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में उनके फॉलओर्स ने तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा करना शुरू कर दिया।

जारी की गई नोटिस में लिखा है, "हमने अपनी भविष्य की किसी भी फिल्म के लिए किसी कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा है। कृपया इस उद्देश्य के लिए आपको प्राप्त किसी भी ईमेल या संदेश पर भरोसा न करें। यदि कोई भी पक्ष अनधिकृत तरीके से सलमान खान या सलमान खान फिल्म्स के नाम का गलत इस्तेमाल करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?