लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने राजस्थान की अदालत से राहत के बाद प्रशंसकों का अदा किया शुक्रिया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:06 IST

जोधपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने फैसले को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी। एक बार फिर से सलमान खान को राहत लेने की खबर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र कछवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया और बृहस्पतिवार को उन्हें आरोप से बरी कर दिया।सलमान खान ने 2003 में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि उनके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है।

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने अपने हथियार लाइसेंस के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका जोधपुर अदालत में खारिज हो जाने के बाद अपने लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

अभिनेता ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘मेरे सभी प्रशंसकों के लिए...आपके प्यार, समर्थन और फिक्र के लिए शुक्रिया। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। आप सभी को बहुत बहुत प्यार।’’ यह मामला खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है जिसमें अभिनेता पर लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद हथियार रखने और उसे शिकार में इस्तेमाल करने का आरोप था।

खान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र कछवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया और बृहस्पतिवार को उन्हें आरोप से बरी कर दिया। यह दूसरा मौका है जब खान को बरी किया गया है।

इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने फैसले को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि खान ने 2003 में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि उनके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है।

अभियोजन ने दलील दी थी कि अभिनेता ने झूठा हलफनामा दाखिल किया क्योंकि उनका लाइसेंस गुम नहीं हुआ था, बल्कि नवीनीकरण के लिए जमा किया गया था। 

टॅग्स :सलमान खानकोर्टजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस