लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने सुरक्षा गार्ड को मारा थप्पड़, इस वजह से आपा खोया!

By भाषा | Updated: June 5, 2019 21:56 IST

सलमान खान के उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है जिसमें अभिनेता एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रशंसक बच्चे से कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं करने को लेकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज हुई है।सलमान खान के थप्पड़ पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुम्बई, पांच जून: सलमान खान के उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है जिसमें अभिनेता एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रशंसक बच्चे से कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं करने को लेकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान हुई जो कि बुधवार को रिलीज हुई।

वीडियो में सलमान अपने वाहन की ओर चलते दिख रहे हैं जबकि एक सुरक्षा गार्ड उनके लिए रास्ता बना रहा है। अभिनेता कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ में शामिल एक बच्चे से किये गए व्यवहार को लेकर नाराज हो गए। सलमान ने उस सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया।

कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता की उनके व्यवहार को लेकर आलोचना की, वहीं उनके प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आये। एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘यह सलमान खान का अहंकार है, वह यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे।’’

एक प्रशंसक ने लिखा, ‘‘बहुत अच्छा सलमान खान। नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा जो भीड़ में दब रहे थे...।’’

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘‘हे भगवान सलमान खान ने प्रशंसक बच्चे से रूखा व्यवहार करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को वस्तुत: थप्पड़ मार दिया।’’ सलमान खान के कई प्रशंसक अभिनेता को ईद की बधाई देने के लिए उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकत्रित हुए थे।

टॅग्स :सलमान खानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?