लाइव न्यूज़ :

Salman Khan house firing: मुंबई पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया, चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2024 21:03 IST

मामले में छह गिरफ्तार आरोपियों और तीन भगोड़ों के खिलाफ अपराध शाखा द्वारा विशेष मकोका अदालत में प्रस्तुत 1,735 पन्नों की चार्जशीट में जांच संबंधी दस्तावेजों के तीन खंड शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोप पत्र में 46 गवाहों के बयान, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान और मकोका के तहत इकबालिया बयान शामिल इसके अलावा, इसमें 22 पंचनामा और तकनीकी साक्ष्य भी शामिल हैंमकोका अदालत में प्रस्तुत 1,735 पन्नों की चार्जशीट में जांच संबंधी दस्तावेजों के तीन खंड शामिल

मुंबई:मुंबई पुलिस ने सोमवार को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत नौ लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। छह गिरफ्तार आरोपियों और तीन भगोड़ों के खिलाफ अपराध शाखा द्वारा विशेष मकोका अदालत में प्रस्तुत 1,735 पन्नों की चार्जशीट में जांच संबंधी दस्तावेजों के तीन खंड शामिल हैं। 

इसमें 46 गवाहों के बयान, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत इकबालिया बयान शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 22 पंचनामा और तकनीकी साक्ष्य भी शामिल हैं। इस घटना में 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी।

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की थी कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में गिरफ्तार संदिग्धों में से एक से बरामद ऑडियो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की आवाज से मेल खाता है। पुलिस ने संदिग्ध के फोन से ऑडियो को सत्यापन के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था। कनाडा में रहने वाले और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने शूटरों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई थी। उसने 15 मार्च 2024 को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी में मदद की और उन्हें टारगेट के बारे में जानकारी दी और उन्हें अभिनेता के घर पर शूटिंग करने का निर्देश दिया। नियोजित गोलीबारी अनमोल के निर्देशानुसार की गई थी और गोलीबारी करने वालों को इसमें शामिल होने के लिए कुल ₹3 लाख का भुगतान किया गया था।

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?