लाइव न्यूज़ :

2017-2018 के सबसे पॉपुलर सेलेब्स बने दीपिका-सलमान, लिस्ट में देखें किसको मिला कौन सा स्थान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 14:31 IST

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, दीपिका और सलमान ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में बाकी बॉलीवुड सेलेब्स को पछाड़ते हुए पॉपुलैरिटी के मामले में टॉप में विराजित हैं।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: बॉलीवुड में सितारों के फैंस अक्सर इनके नए नए रिकॉर्ड का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण और सलमान खान ने एक नया कारनामा अपने नाम किया है। दरअसल बॉलीवुड के सितारों के की लोकप्रियता का एक चार्ट सामने आया है।  

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, दीपिका और सलमान ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में बाकी बॉलीवुड सेलेब्स को पछाड़ते हुए पॉपुलैरिटी के मामले में टॉप में विराजित हैं। इन दोनों सितारों ने एक से बड़ा एक कलाकार को पीछे छोड़ते हुए टॉप में जगह बनाई है।

रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण 2017-18 में लगातार 14 हफ्तों तक पहले पायदान पर रहीं तो वहीं, सलमान खान 17 हफ्तों तक टॉप पर रहे। स्कोर ट्रेंड्स के चार्ट्स पर 2017-2018 के अनुसार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और आमिर खान को टॉप 5 की श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडीस और सोनम कपूर को पीछे छोड़कर दीपिका को ये स्थान मिला है।

ये आंकड़े अमेरिकन मीडिया-टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के द्वारा पेश किए गए हैं। 58.22 के स्कोर के साथ दीपिका ने बाकी एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए 14 हफ्तों तक पहला स्थान पाया है। 2017-2018 में 68.3 के स्कोर के साथ सलमान खान स्कोर ट्रेंड्स के चार्ट पर नंबर-1 एक्टर बने। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने कहा, ये नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं। 

टॅग्स :सलमान खानदीपिका पादुकोणबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?