लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान ने दी सफाई, ड्रग चैट केस के बाद सारा से दूरी नहीं बनाई, तीनों बच्चों से...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 8, 2020 12:08 IST

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि ड्रग चैट केस में एनसीबी से पूछताछ के बाद सैफ अली खान ने सारा अली खान से दूरी बना ली थी। अब फाइनली इस मुद्दे पर सैफ का रिऐक्शन आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद कई फिल्मी सितारों से पूछताछ हुई हैएक इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि वह अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद कई फिल्मी सितारों से पूछताछ हुई है. इनमें सारा अली खान भी शामिल हैं. कथित तौर पर सुशांत की पूर्व गर्लफ्रंेड रहीं सारा पर भी ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. इसके बाद खबर आई थी कि सारा के इस मामले में फंसने के बाद उनसे दूरी बनाने के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर के साथ दिल्ली चले गए.

क्या वाकई ऐसा था? इस पर अब सैफ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि वह अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और वह उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे. हालांकि इन दिनों वह अपने दोनों बड़े बच्चों से ज्यादा वक्त तैमूर के साथ गुजारते हैं. सैफ ने कहा कि वह लगातार अपने बड़े बेटे इब्राहिम और बेटी सारा के संपर्क में रहते हैं और तीनों बच्चों के लिए उनके दिल में एक अलग जगह है.

सारा के मामले में उन्होेंने कहा कि अगर वह सारा से किसी बात पर नाराज हंै, तो इसमें तैमूर कुछ नहीं कर सकता है और आपको अपने बच्चों के लिए दिल बांटना पड़ता है. सैफ ने यह भी कहा कि उनके तीनों बच्चे अलग-अलग उम्र के हैं तो उन्हें अलग-अलग तरह के कनेक्शन की जरूरत है. वह फोन या चैट पर सारा या इब्राहिम से लंबी बात कर सकते हैं लेकिन वह ऐसा तैमूर के साथ नहीं कर सकते हैं और इसीलिए वह तैमूर के साथ ज्यादा वक्त रहते हैं.

बता दें कि ड्रग्स चैट मामले में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ में सारा ने यह बात स्वीकार की है कि वह सुशांत की अच्छी दोस्त रही थीं और अक्सर उनके फार्महाउस पर जाया करती थीं। हालांकि उन्होंने ड्रग्स लिए जाने की बात से इनकार किया है.

टॅग्स :सैफ अली खानसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस