लाइव न्यूज़ :

‘Bigg Boss 13’ के विरोध ने पकड़ी आग, अब शो पर बैन लगाने के लिए वृन्दावन के साधु-संतों ने की मांग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 12, 2019 13:00 IST

बिग बॉस 13 शो में ‘‘बेड फ्रेंड फॉर एवर’’ कॉन्सेप्ट की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।इस शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया।

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस-13’ के ‘‘बेड फ्रेण्ड फॉर एवर’’ कॉन्सेप्ट के विरोध में उठ रही लहर अब मथुरा तक पहुंच गई है। यहां के अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने इसे हिन्दू धर्म-संस्कृति पर हमला बताते हुए शो पर रोक लगाए जाने की मांग की है। अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

बताया सभ्यता और संकृति के खिलाफ

शुक्रवार को वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न हुई बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी और उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ट ने इस शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया।

इन संतों ने किया विरोध

महंत राधामोहन दास, महंत रामजीवन दास, महंत सतगुरु दास, आचार्य वल्लभ दास आदि ने भी शो पर रोक लगाने की मांग की। उधर, सनातन संस्कार धाम में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी बिग बॉस शो का विरोध किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री पंडित आशीष चतुर्वेदी ने शो की निंदा करते हुए रोक लगाए जाने की मांग की।

आंदोलन करने की चेतावनी

युवा ब्राह्मण महासभा ने शो बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि शो में ‘‘बेड फ्रेंड फॉर एवर’’ कॉन्सेप्ट की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबिग बॉसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल