लाइव न्यूज़ :

Lockdown के बीच पिता बना ये एक्टर, फोटो शेयर कर कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2020 13:17 IST

एक्टर रुसलान मुमताज के घर हाल ही में एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है।रुसलान मुमताज की पत्नी निराली ने गुरुवार बेटे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है।इसी बीच लॉकडाउन के बीच एक्टर रुसलान मुमताज पिता बन गए हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनियाभर में कई लोगों की जान ले ली है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है।  ऐसे में हर किसी के घर से बाहर निकलने पर रोक लग गई है। लेकिन इसी बीच लॉकडाउन के बीच एक्टर रुसलान मुमताज पिता बन गए हैं।

एक्टर रुसलान मुमताज के घर हाल ही में एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है।रुसलान मुमताज की पत्नी निराली ने गुरुवार बेटे को जन्म दिया। रुस्लान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

एक्टर ने बताया है कि लॉकडाउन होने के कारण उनको किन परेशानी का सामना करना पड़ा है। बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार एक्टर ने कहा है कि जब वो अस्पताल जा रहे थे तो उनको डर लग रहा था कि कहीं पुलिस उनको रोक ना ले। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और वह सही वक्त पर अस्पताल पहुंच गए थे।

एक्टर ने बताया है कि उनके नार्मल डिलीवरी हुई है।सोशल डिस्टेंसिंग के चलते मैं अपने परिवार के किसी भी सदस्य को अपने साथ अस्पताल लेकर नहीं गया। फिलहाल बेटा और मां बिल्कुल ठीक हैं।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि 26-03-2020: CHOTA BABY HAS ARRIVED going मैं अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को कम से कम 3,4 महीने तक अपलोड करने से बचने जा रहा था, लेकिन दुनिया में मौजूदा उदासी और कयामत को देखते हुए अभी मुझे लगता है कि एक छोटा बच्चा होने की खबर केवल रोशन होगी आपका दिन।  मैं वास्तव में यह मानता हूं कि ऐसे समय में पैदा होने वाले बच्चे जब दुनिया में किसी न किसी पचड़े से गुजर रहे होते हैं तो एक वजह से आते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा छोटा बच्चा एक सुपर हीरो है जो मुश्किल समय में पैदा हुआ है और समय के साथ इस दुनिया को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दुनिया हमारे लिए, हमारे माता-पिता और हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर जगह बने।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल