लाइव न्यूज़ :

संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म अंगूर का बनेगा रीमेक, ये एक्टर आ सकता है लीड रोल में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 13, 2020 14:26 IST

हाल में खबर आई है कि रोहित शेट्टी सुपरहिट कॉमिडी फिल्म अंगूर का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसमें संजीव कुमार वाले डबल रोल के लिए उन्होंने रणवीर सिंह का चुनाव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में अब ये चलन चल रहा है कि पुरानी फिल्मों के रीमेक को पेश किया जा रहा हैकहानी पुरानी लेकिन उसमें तड़का नया

बॉलीवुड में अब ये चलन चल रहा है कि पुरानी फिल्मों के रीमेक को पेश किया जा रहा है। यानि कि कहानी पुरानी लेकिन उसमें तड़का नया। ऐसे में हाल ही में खबर आई थी कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर से पर्दे पर काम कर सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों मिलकर नई फिल्म के काम भी शुरू करने वाले हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी।

रोहित के डायरेक्शन में बनी रणवीर की पिछली फिल्म 'सिंबा' भी सुपरहिट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट ही लिखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' का रीमेक हो सकती है।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार 1982 में आई गुलजार की फिल्म अंगूर का रीमेक रोहित पेश करेंगे।। फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा दोनों के डबल रोल थे।अब इस सुपरहिट फिल्म को नए तड़के के साथ पेश किए जाने की तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी पिछले काफी समय से 'अंगूर' का रीमेक बनाना चाह रहे हैं और संजीव कुमार वाले रोल के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को चुना है।

लेकिन कहा तो ये भी जा रहा है कि 2015 में ही रोहित शाहरुख के साथ इस फिल्म को बनना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म बन नहीं पाई थी।  हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि फिल्म में हिरोइन कौन होगी और देवेन वर्मा वाला डबल रोल कौन सा ऐक्टर करेगा। 

टॅग्स :रोहित शेट्टीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल