ऋत्विक ने आशा के साथ ब्रेकअप पर दिया हिंट, इमोशन होकर लिखा-अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 21, 2020 02:50 PM2020-04-21T14:50:18+5:302020-04-21T14:50:18+5:30

ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात पर लगभग मुहर लगा दी है कि उनका आशा के साथ ब्रेकअप हो गया है।

rithvik dhanjani shares cryptic posts after breakup with girlfriend asha negi | ऋत्विक ने आशा के साथ ब्रेकअप पर दिया हिंट, इमोशन होकर लिखा-अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता...

ऋत्विक ने आशा के साथ ब्रेकअप पर दिया हिंट, इमोशन होकर लिखा-अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता...

Highlightsपवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं हैकपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल को हमेशा हर जगह साथ देखा जाता है

पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं है। दोनों के कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल को हमेशा हर जगह साथ देखा जाता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों की पहली मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों एक लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अलग अलग हो गए हैं।

ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात पर लगभग मुहर लगा दी है कि उनका आशा के साथ ब्रेकअप हो गया है।इस हिंट के बाद से एक बार फिर से दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। फैंस के लिए जो भी उम्मीदें थी अब वो भी खत्म हो गई हैं।

ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो पोस्ट शेयर किए हैं। एक्टर ने एक पोस्ट में लिखा है कि प्यार जानने के लिए जरूरी है। यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है, अनकंडीशनली। अनकंडीशनल प्यार से परे इस दुनिया में कुछ भी नहीं, प्यार एक योगा है।

वहीं, एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक लिखते हैं कि कुछ भी दोबारा नॉर्मल नहीं हो सकता है। क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैंय़ उम्मीद करता हूं हम ऊपर उठें और करियर में अच्छा काम करें।

दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है।दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। खबर के अनुसार दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है दोनों को अलग हुए।  आशा और ऋतिक साथ में ही रहते थे, लेकिन अब आशा अपने घर चली गई हैं।दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया। 

2019 में खबर आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन बाद में दोनों ने इस बात को अफवाह करारा दिया था। आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए।

Web Title: rithvik dhanjani shares cryptic posts after breakup with girlfriend asha negi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे