लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को रितेश देशमुख ने दिया करारा जवाब, कहा- मेरे पिता ने मुझे फिल्‍म में लेने के लिए कभी किसी से बात नहीं की

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2019 08:31 IST

पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि मुंबई हमले के समय विलास राव अपने बेटे रितेश देशमुख को फिल्मों में दिलवाने के लिए चिंतित थे।

Open in App
ठळक मुद्देरितेश देशमुख ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए पीयूष गोयल पर निशाना साधा हैएक्टर ने लिखा कि मेरे पिता ने मुझे फिल्‍म में लेने के लिए कभी किसी से बात नहीं की

केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने हाल ही में एक जगह कांग्रेस और महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर निशाना साधा था। जिसका जवाब उनके बेटे रितेश देशमुख ने पीयूष गोयल को सोशल मीडिया पर दिया है।

पीयूष ने हाल ही में कहा था कि मुंबई हमले के समय विलास राव अपने बेटे रितेश देशमुख को फिल्मों में  दिलवाने के लिए चिंतित थे। इस बात का जवाब सोमवार को रितेश ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पीयूष को दिया है। रीतेश ने ट्विटर पर लिखा है कि माननीय मंत्री जी, ये बात सच है कि मैं ताज/ओबेरॉय होटेल गया था लेकिन यह बात बिल्लुक सच नहीं है कि मैं उस वक्‍त वहां था जब 'गोलीबारी और बमबारी' हो रही थी, जैसा कि आपने दावा किया है।' 

रितेश ने लिखा है कि यह भी सच है कि मैं उस वक्त अपने पिता के साथ था लेकिन यह सच नहीं है कि वह उस वक्त मुझे फिल्‍म में रोल दिलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्‍होंने कभी किसी डायरेक्‍टर या प्रोड्यूसर से मुझे फिल्‍म में लेने के लिए कोई पैरवी नहीं की और मुझे इस बात पर गर्व है।

एक्टर ने आगे लिखा है कि आपको एक सीएम से सवाल करने का अधिकार है लेकिन एक व्यक्ति पर गलत आरोप लगाने का नहीं है, जो अब यहां अपना पक्ष रखने के लिए है भी नहीं। थोड़ी देर ही सही, 7 साल पहले उन्‍होंने आपको जवाब दिया होगा। मेरी शुभकामनाएं आपके कैंपेन के साथ हैं सर।' 

पीयूष ने कहा था 

आपको बता दें कि पीयूष गोयल ने पंजाब के लुधियाना में बिजनस कम्‍युनिटी को संबोधित करते हुए कहा था, 'मैं मुंबई से हूं।इस समय आप लोग 26/11 के उस आतंकवादी हमले को याद कर सकते हैं। जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार कमजोर थी और हालातों पर कुछ कर भी नहीं पाई थी। अंदर होटल में अंदर गोलीबारी और बमबारी हो रही थी लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ओबेरॉय होटल के बाहर एक फिल्म प्रोड्यूसर को ले गए। वह अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने को लेकर ज्यादा परेशान थे। 

टॅग्स :रितेश देशमुखपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस