लाइव न्यूज़ :

नाती-पोतो के साथ खेलना चाहते हैं ऋषि कपूर, रणबीर की शादी का कर रहे हैं इंतजार

By विवेक कुमार | Updated: July 23, 2018 15:55 IST

रणबीर कपूर इन दिनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई: फिल्म 'संजू' की अपार सफलता के बाद रणबीर कपूर इन दिनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं। ये पहली बार है जब आलिया और रणबीर एकसाथ किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे। वहीं इस बीच दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब फैली है। दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं। इस बीच दोनों के घरवालों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही हैं। अब रणबीर-आलिया के अफेयर पर ऋषि कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

अपने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा, 'रणबीर के लिए ये शादी करने का सबसे बढ़िया समय है। मैं 27 साल में सेटल हो गया था। रणबीर 35 साल का हो गया है। इसलिए उसे शादी के बारे में सोचना चाहिए। वे अपनी पसंद की किसी भी लड़की से शादी कर सकता है। हमें उसकी पसंद से कोई दिक्कत नहीं है। मैं अपने जाने से पहले नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं।' 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ऋषि कपूर ने कहा- कि रणबीर अपने शादी के सवालों से हमेशा बचता रहा है। वो जब शादी के लिए तैयार होगा मुझे ख़ुशी होगी।

बता दें कि रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र में महानायक अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं जो कि फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में मौनी रॉय भी हैं।

बता दें कि ब्रह्मास्त्र एक सुपरहीरो फिल्म है जो कि तीन भाग में रिलीज होगी।  वहीं ऋषि कपूर जल्द ही फिल्म मुल्क में नजर आएंगे।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल