ऋषि कपूर ने ट्वीट कर बताया बच्चों को कैसे सिखाएं इनकम टैक्स भरना, उड़ रहा है मजाक

By मेघना वर्मा | Published: August 22, 2019 02:53 PM2019-08-22T14:53:05+5:302019-08-22T14:53:05+5:30

ऋषि कपूर जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस गणेश चतुर्थी पर वह अपने परिवार वालों के साथ रहेंगे। इस साल दो सितंबर को महाराष्ट्र का यह सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाएगा।

Rishi Kapoor told that how did your kids ready for pay to income tax | ऋषि कपूर ने ट्वीट कर बताया बच्चों को कैसे सिखाएं इनकम टैक्स भरना, उड़ रहा है मजाक

ऋषि कपूर ने ट्वीट कर बताया बच्चों को कैसे सिखाएं इनकम टैक्स भरना, उड़ रहा है मजाक

Highlightsऋषि कपूर हर मुद्दे पर खुलकर बात रखने के लिए जाने जाते हैं।इन दिनों ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं।

ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही देश और विदेश के मुद्दों पर ऋषि कपूर अपनी राय रखते हैं। इन दिनों ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहां से भी ऋषि अक्सर ही अपने विचार साझा करते रहते हैं। रिसेंटली भी एक्टर ने एक ट्वीट कर बताया है कि बच्चों में बचपन से ही इनकम टैक्स भरने की आदत कैसे डाले। 

इस ट्वीट को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, 'किसी ने यह शेयर किया है....बच्चों से उनका खाना हमेशा छीन लीजिए उनसे उनका वन थर्ल्ड खाना, चॉकलेट और आईस क्रीम जरूर ले लीजिये। उन्हें रोने दीजिए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह उन्हें तैयार करेगा कि वो बड़े होकर इनकम टैक्स पे करें। आप बच्चों के खाने से पहले उनका पहला निवाला भी खा सकते हैं। ये उन्हें आने वाले समय में टीडीएस भरने के लिए तैयार करेगा।'

ऋषि कपूर के इस ट्वीट का कुछ लोग मजाक बना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस ट्वीट पर उन्हें ही भला बुरा कह रहे हैं। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है, पी ली है क्या वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है इनका इलाज सही नहीं हुआ लगता है। एक यूजर ने लिखा बड़े दुख की बात है आप ऐसा कुछ कैसे ट्वीट कर सकते हैं। हमें भारतीय होने के नाते अपने संविधान का आदर करना चाहिए। 

बता दें खबर है कि ऋषि कपूर जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस गणेश चतुर्थी पर वह अपने परिवार वालों के साथ रहेंगे। इस साल दो सितंबर को महाराष्ट्र का यह सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाएगा वहीं चार सितंबर को ऋषि कपूर का जन्मदिन भी है। तो फैंस और फैमिली दोनों को ही ऋषि के देश लौटने का इंतजार है।
 

Web Title: Rishi Kapoor told that how did your kids ready for pay to income tax

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे