लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर ने पीएम मोदी से तीन चीजों की लगाई गुहार, कहा-मुफ्त मिले शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2019 09:29 IST

ऋषि ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी और सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके मोदी से देश में मुफ्त, शिक्षा और चिकित्सा की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि इन दिनों अपने इलाज के लिए विदेश हैं ऐसे में उनके अंदर चिकित्सा को लेकर इस तरह से सवाल आ गए हैंएक्टर ने पीएम से तीन चीजों को देश में मुफ्त करने की मांग की है

देश में प्रचंड बहुमत से एनडीए ने सत्ता वापसी की है। ऐसे में हर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनने की शुभकामनाएं दे रहा है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। अब इस लिस्ट में विदेश में इलाज करा रहे ऋषि कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। ऋषि ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी और सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट करके मोदी से देश में मुफ्त, शिक्षा और चिकित्सा की बात कही है। कहा है कि ये देश के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि मुझे पता है ये रातोंरात संभव नहीं है लेकिन इस पर प्रयास अभी से शुरू किए जा सकते हैं।

दरअसल ऋषि कपूर ने ट्वीट करके तीन चीजों की सरकार से मांग की है, उन्होंने लिखा कि मेरी ईमानदारी से कामना, और खुशी है आप फिर से चुने गए @ BJP4India @arunjaitley @smritiirani और माननीय PM @narendramodi जी । कृपया भारत को मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन आदि प्राप्त करने पर काम करें। यह मुश्किल है लेकिन अगर आप आज से काम करना शुरू करते हैं, तो हम एक दिन ये हासिल करेंगे! ”दरअसल ऋषि इन दिनों अपने इलाज के लिए विदेश हैं ऐसे में उनके अंदर चिकित्सा को लेकर इस तरह से सवाल आ गए हैं। अमेरिका में पिछले कई महीनों में, ऋषि ने उन सुविधाओं के बारे में जाना है जो अमेरिकी नागरिकों को शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और पेंशन के संदर्भ में मिलती हैं। इसके बाद ही उन्होंने सरकार के सामने ये बात रखी है। ऋषि ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि 

यहाँ हो रहे स्नातक को देखने और अस्पतालों में विशेष उपचार के बारे में सुनने के बाद, केवल कुछ ही इनका लाभ उठा सकते हैं। आखिर अमेरिका में सबसे अधिक डॉक्टर और शिक्षक भारतीय हैं। @ BJP4India @arunjaitley @smritiirani और PM @narendramodi जी। जय हिंद,।

ऋषि के इन ट्वीट्स को खूब पसंद किया जा रहा है। फिलहाल सरकार की ओर से ऋषि के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :ऋषि कपूरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?