लाइव न्यूज़ :

निजी जिंदगी में बेहद जिंदादिल, हंसमुख और मिलनसार इंसान थे ऋषि कपूर, आखिरी सांस तक अस्‍पताल के स्‍टाफ को हंसाते रहे

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 11:06 IST

इरफान खान के बाद गुरुवार को एक और दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी ऋषि कपूर के जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है।अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

बुधवार को एक्‍टर इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा करने के ठीक एक दिन बाद ऋषि कपूर भी अब हमारे बीच नहीं रही। गुरुवार सुबह 8.45 पर उन्होंने मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर के दी। सितंबर में कैंसर का इलाज कराने के बाद भारत लौटे ऋषि कपूर पिछले कुछ दिनों से खराब तबीयत से गुजर रहे थे। 

ऋषि कपूर के परिवार ने अपने जारी बयान में कहा, 'हमारे प्‍यारे ऋषि कपूर दो साल तक ल्‍यूकेमिया से लड़ने के बाद अब हमारे बीच नहीं रहे। परिवार, दोस्‍त, खाना और फिल्‍में उन्हें हमेशा से ही पसंद था। वह निजी जिंदगी में बेहद जिंदादिल, हंसमुख और मिलनसार इंसान थे। यहां तक कि अस्पताल में एडमिट होने के बावजूद उन्होंने यहां के स्टाफ का खूब मनोरंज किया। डॉक्‍टरों और मेडिकल स्‍टाफ का कहना है कि वह आखिर समय तक उन्हें हंसाते रहे थे।'

करीब एक साल तक चला कैंसर का इलाज

ऋषि कपूर 67 साल के थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’ कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फैंस को नहीं हो रहा यकीन

फैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी ऋषि कपूर के जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच