लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर डेथ: फिल्मी है ऋषि और नीतू की लव स्टोरी, शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था करियर-ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 11:09 IST

ऋषि ने 67 साल पर अंतिम सांस ली है। ऐसे में फैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी उनके जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा हैबुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया

फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ऋषि ने 67 साल पर अंतिम सांस ली है। ऐसे में फैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी उनके जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है।पर्दे पर अपने अभिनय और ट्विटर पर अपनी सोच साझा करने के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल ही कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे थे।

नीतू से की शादी

ऋषि कपूर ने अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी 1980 में की थी। दोनों की लव स्टोरी एक दम फिल्मी थी। ऋषि और नीतू की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म कभी कभी से शुरू हुई थी।  पहली फिल्म से ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इस फिल्म के बाद दोनों को अनेकों फिल्मों में साथ देखा गया था।

इनको कर थे ऋषि डेट 

खास बात ये है कि जब ऋषि नीतू से मिले थे उस वक्त वह यास्मीन को डेट कर रहे थे, लेकिन उन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और फिर एक्टर की जिंदगी में नीतू की एंट्री हुई।अपने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा थी कि मैं पहली बार आरके स्टूडियो में ऋषि से मिली थी, जहां वो अपनी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन हमारी जान-पहचान  'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी।

नीतू ने बताया था कि पहली बार की मुलाकार में ऋषि उनको पसंद नहीं आए थे। लेकिन फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और प्यार में बदल गई। ऋषि से शादी के बाद नीतू ने अपने करियर का अलविदा कह दिया था। जबकि उस वक्त वह अपने करियर के पीक पर थीं। नीतू ने शादी के बाद लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की थी।

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!